अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu ने पूछा- 11 पत्रकारों पर एफआईआर, आखिर कैसा प्रदेश बना रहे हैं योगी जी?
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में पिछले 1 महीने में 124 हत्याएं हुईं और 3 महीने में 3 पत्रकार मार दिए गए और प्रदेश में 11 पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज की गई। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath से सवाल किया है कि आखिर योगी जी कैसे प्रदेश बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जंगलराज Jungalraj के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है।
बलिया के पत्रकार रतन सिंह के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रायबरेली में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने कहा कि योगीराज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा है कि बलिया के पत्रकार रतन सिंह Journalist Ratan Singh की सरेआम हत्या ने योगी राज की कलई खोल कर रख दी है। रामराज्य का दावा करने वाले योगी जी के हाथ से प्रदेश की कानून-व्यवस्था निकल चुकी है। अपराधियों की सबसे सुरक्षित धरती उत्तर प्रदेश हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं, पत्रकार और आम आदमी इस बढ़े हुए अपराध से सहमें हुए हैं।
अजय कुमार लल्लू के साथ प्रदेश महासचिव मनोज यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल, लखनऊ जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान इत्यादि शामिल थे।