• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

up80.online by up80.online
July 20, 2019
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Anandiben Patel is new governor of UP

Anandiben Patel is new governor of UP and Phagu Chauhan is new governor of Bihar.

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अति पिछड़ी जाति के फागू चौहान के जरिए नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति

त्रिपुरा में रमेश बैस तो पं.बंगाल के गवर्नर बने जगदीप धनकर

 नई दिल्ली, 20 जुलाई

बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। उत्तर प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं अति पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल (गवर्नर) बनाया गया है तो मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अर्थात दोनों महत्वपूर्ण राज्यों में पिछड़ों और अति पिछड़ों को साधने की तैयारी शुरू हो गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने पूर्वी यूपी के घोसी से पांच बार विधायक बन चुके फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया है। इसके तहत आने वाले समय में फागू चौहान के जरिए नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की जाएगी। चूंकि नीतीश कुमार का मुख्य वोट बैंक अति पिछड़ी जातियां हैं। अत: उनके इसी वोट बैंक में भाजपा ने फागू चौहान के जरिए सेंध लगाने की रणनीति बनाई है।

यह भी पढ़िये: स्वतंत्र देव सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड 

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में नाराज पटेल मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने जहां स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है तो आनंदी बेन पटेल को राज्य का गवर्नर घोषित कर दिया गया। यह रणनीति भाजपा की सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को घेरने की भी हो सकती है। चूंकि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश का पटेल (कुर्मी) समाज स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। अत: पटेलों की नाराजगी को दूर करने एवं पिछड़ों में सेंध लगाने के लिए भी यह रणनीति हो सकती है।

यह भी पढ़िये: सपा से दूर हो गए राजपूत, नीरज शेखर के तौर पर अंतिम दीवार भी गिर गई

छत्तीसगढ़ में पटेल समाज की आबादी 17 परसेंट है और वहां के वर्तमान कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पटेल समाज से हैं। ऐसे में पटेलों को साधने के लिए रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस बाजपेयी सरकार में दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़िये: नीतीश या अखिलेश, किसका सामाजिक न्याय का मॉडल बेहतर है ?

इसी तरह राजस्थान और हरियाणा के जाटों को साधने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को आने वाले समय में हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़िये: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि आनंदी बेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आनंदी बेन पटेल प्रदेश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के तौर पर कार्य करेंगी। मऊ के सर्जरी मैन डॉ.एचएन पटेल ने आनंदी बेन पटेल एवं फागू चौहान को शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि फागू चौहान के गवर्नर बनने से पूर्वांचलवासियों को गर्व की अनुभूति हो रही है।

Previous Post

प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर

Next Post

क्या अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए स्वतंत्र देव सिंह व आनंदी बेन पटेल की नियुक्ति हुई है?

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 2, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
Anupriya Patel

क्या अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए स्वतंत्र देव सिंह व आनंदी बेन पटेल की नियुक्ति हुई है?

Alcoholism in Uttar Pradesh by JD (U)

‘शराब छोड़ो- दूध पियो’ के जरिए लोगों को जोड़ेगी जनता दल (यू)

Murder of Apna Dal (S) leader Vipin Patel

अपना दल (एस) नेता विपिन पटेल की हत्या से गांव में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 2, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online