• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर

up80.online by up80.online
July 19, 2019
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Sobhadra, Murtia village Massacre

सोनभद्र में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मिलने जाते समय प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सोनभद्र में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मिलने जा रही थीं प्रियंका गांधी

सोनभद्र / लखनऊ, 19 जुलाई

गजब का है सिस्टम, पुलिस निर्दोष आदिवासियों की सुरक्षा तो नहीं कर सकी, लेकिन इन आदिवासियों के दु:खों पर मलहम लगाने गईं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में जरूर ले ली। यदि पहले ही प्रशासन चौकस रहता तो बुधवार को 11 निर्दोष आदिवासियों की बर्बरता पूर्वक हत्या न होती। योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर विपक्ष को लगे हाथ एक और मुद्दा दे दिया, जिसकी वजह से सत्ता पक्ष की और अधिक किरकिरी हो गई। प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गईं।

यह भी पढ़िये: अंजू कटियार के बारे में यह भी जानिए, फिर फैसला कीजिए

प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी से सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के मूर्तिया गांव (घटना स्थल) जा रही थी। रास्ते में मिर्जापुर जनपद के नारायणपुर पुलिस चौकी पर प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि उन्हें किस कानून के तहत रोका गया। उधर, इस मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है। बता दें कि सोनभद्र के मूर्तिया गांव में प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अनूप पटेल कहते हैं कि यह एक अति निंदनीय घटना है। प्रदेश की तानाशाही सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है।

यह भी पढ़िये: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

ये है मामला:

जानकारी के अनुसार 65 साल पहले बिहार के आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा ने स्थानीय तहसीलदार के साथ मिलकर 600 बीघा जमीन को आदर्श कोआपरेटिव सोसायटी के नाम करा लिया। जबकि आदिवासी 1947 से पहले से जमीन पर काबिज हैं और खेती कर रहे हैं। हालांकि सोसायदी का रजिस्ट्रेशन 1976 में खत्म हो गया। बावजूद इसके आईएएस मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत करके 6 सितंबर 1989 को अपनी पत्नी और पुत्री के नाम जमीन करा दिया, जबकि कानूनन सोसायटी की जमीन किसी व्यक्ति के नाम नहीं हो सकती। आरोपी यज्ञदत्त गुर्जर ने इसी का लगभग 160 बीघा जमीन वर्ष 2010 में अपने रिश्तेदारों के नाम करा लिया। जबकि जमीन पर खेती का कार्य आदिवासी कर रहे थे।

200 से ज्यादा हमलावर थे:

बुधवार को स्थानीय प्रधान इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए 32 ट्रैक्टरों में लगभग 200 से ज्यादा हमलावरों के साथ पहुंचा था, जिसका स्थानीय गोंड आदिवासी समाज के लोगों ने विरोध किया था। आदिवासियों के विरोध पर प्रधान के लोगों ने फायरिंग और गड़ासे, भाले से हमला किया।

यह भी पढ़िये: एमपी से यूपी में ब्याह कर आते ही आदिवासी से दलित हो जाती है कोल समाज की बेटी

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों तहसील दिवस पर ग्राम प्रधान की तरफ से जमीन को कुर्क करने का आवेदन किया गया था। उधर, यह मामला अदालत में लंबित है और कल आदिवासी इस समस्या को लेकर कमिश्नर ऑफिस जाने वाले थे।

Previous Post

दोहरीघाट- सहजनवां रेल मार्ग को मंजूरी, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Next Post

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
Anandiben Patel is new governor of UP

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

Anupriya Patel

क्या अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए स्वतंत्र देव सिंह व आनंदी बेन पटेल की नियुक्ति हुई है?

Alcoholism in Uttar Pradesh by JD (U)

‘शराब छोड़ो- दूध पियो’ के जरिए लोगों को जोड़ेगी जनता दल (यू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online