• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

अगले 20 दिन खास: राम मंदिर भूमि पूजन, मोदी कैबिनेट विस्तार व नड्‌डा की नई टीम की घोषणा

up80.online by up80.online
July 24, 2020
in देश, बड़ी खबर, राजनीति
0
Ram

राम मंदिर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

इस साल बिहार चुनाव, 2022 के शुरू में यूपी चुनाव को देखते हुए और अधिक टालने के मूड में नहीं है शीर्ष नेतृत्व

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन, मोदी कैबिनेट का विस्तार और बीजेपी राष्ट्रीय टीम की घोषणा; ये तीन महत्वपूर्ण घटनाएं अगले 20 दिनों के अंदर घटित होने वाली हैं। ऐसे में आम नागरिक से लेकर राजनीतिक दलों के लिए भी अगले 20 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए और भी खास है।

माना जा रहा है कि यदि ये तीनों महत्वपूर्ण कार्य अगले 20 दिनों के अंदर नहीं किए गए तो फिर नवरात्रि से पहले शुभ मुहूर्त नहीं है। और अब बीजेपी शीर्ष नेतृत्व और अधिक समय तक टालने के मूड में नहीं है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इस बाबत अभी से तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो गई हैं। चूंकि राम मंदिर का मामला करोड़ों हिन्दूओं की आस्था से जुड़ा है। अत: बीजेपी इस मामले को घर-घर तक पहुंचाने और भूमि पूजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

पढ़ते रहिए www.up80.online राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए 76 बार हो चुके हैं युद्ध

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार:

माना जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले-पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। चूंकि इसी साल बिहार चुनाव और अगले साल बंगाल चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा महज डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होगा। ऐसे में इन दोनों महत्वपूर्ण राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में इन दोनों राज्यों से कई चेहरों को शामिल किया जाना है। मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू के कुछ नेताओं को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चिराग पासवान की भी लॉटरी निकल सकती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से भी पार्टी के कई नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online साल भर बाद भी नई टीम नहीं बना सके स्वतंत्रदेव सिंह 

बीजेपी राष्ट्रीय टीम:

जेपी नड्डा के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक नई टीम की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जेपी नड्‌डा जल्द ही अपनी टीम घोषित करेंगे। यह घोषणा भी 15 अगस्त तक करने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई नेता राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अपनी टीम घोषित करेंगे। प्रदेश के जिन बीजेपी सांसदों एवं विधायकों को मोदी अथवा योगी की टीम में जगह नहीं मिली, उन्हें आशा है कि बीजेपी की केंद्रीय अथवा प्रदेश की टीम में जगह मिल जाएगी। अत: इन दिनों बीजेपी के अधिकांश नेताओं की जुबां पर कैबिनेट विस्तार के अलावा केवल राष्ट्रीय टीम एवं प्रदेश की नई टीम के गठन की चर्चा है।

Previous Post

अध्यादेशों के लागू होने से कई साल पीछे चला जाएगा देश: वीएम सिंह

Next Post

प्रियंका गांधी ने पूछा- पीएम बनारस से, रक्षामंत्री लखनऊ से ,फिर भी अस्थायी अस्पताल क्यों नहीं खुले?

up80.online

up80.online

Related Posts

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
Next Post
women

प्रियंका गांधी ने पूछा- पीएम बनारस से, रक्षामंत्री लखनऊ से ,फिर भी अस्थायी अस्पताल क्यों नहीं खुले?

reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण', छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

Dr Kalam

कलाम साहब ने इफ्तार पार्टी को रद्द कर उसका पैसा अनाथालयों में भिजवा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online