• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सभी को रुलाकर अचानक चले गए ‘पग्गल’ यदुनाथ सिंह

up80.online by up80.online
June 19, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Yadunath Singh

Yadunath Singh, State president, Janta Dal (A)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

‘तू जमाना बदल’ के नायक की मौत के साथ ही समाप्त हो गई राजनरायन परंपरा की राजनीति

राजेश पटेल, मिर्जापुर

साहस भी जिससे लेता था साहस। जिससे डरता था डर भी। हार मान जाती थीं पुलिस की लाठियां भी। जेल ही बन गया घर। मात खाई कई बार मौत भी। लालच तो कभी नजदीक भी नहीं फटक सकी। ऐसे थे यदुनाथ सिंह ‘पग्गल’। खुद तो अनंत की सफर पर चले गए, यहां छोड़ गए अपने क्रांतिकारी विचार। युवावस्था से लेकर अधेड़ उम्र तक जनता के हित के लिए संघर्षों की लंबी फेहरिस्त। स्वाभिमान के लिए सत्ता की कुर्सी को ठोकर मारने की सीख। सच्चा समाजवाद का दर्शन, जिसमें मंगरू धोबी खाना बनाएं, बाबूलाल रावत (डोम) परोसें और सर्व समाज के लोग खाएं। इसी कारण वे चुनार से लगातार 1980, 1985, 1989, 1991 में विधायक चुने गए। इन पर कभी जातिवादी होने का ठप्पा नहीं लगा। प्यार से लोग इनको पग्गल भी कहते थे। बनारस के हरफनमौला नेता राजनरायन की परंपरा की राजनीति भी इनकी मौत के साथ ही समाप्त हो गई।

इनको ऐसे ही आजाद भारत का सबसे बड़ा क्रांतिकारी नहीं कहा जाता है। वे क्रांति के पर्याय थे। सामने साक्षात महाकाल भी हों तो वे डरने वाले नहीं थे। जनता के लिए किससे नहीं लड़ाई लड़ी। बनारस के तत्कालीन डीएम भूरेलाल से भिड़ंत हुई। चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव सुनीता कांडपाल, सिंचाई राज्य मंत्री भोलाशंकर मौर्य, गृह सचिव रहे प्रभात कुमार, चुनार के एसडीएम रहे मुकेश मित्तल सहित तमाम नेताओं व अधिकारियों से भिड़े। कट्टा भी चलाना नहीं जानते थे, लेकिन आत्मबल इतना बड़ा था कि उस समय के बड़े-बड़े माफिया भय खाते थे। आंदोलन के बल पर कई बार ऐसा काम भी करवा लिया, जो लगभग नामुमकिन होते थे। मसलन इनके आंदोलन के कारण पूरे देश में एकमात्र रामनगर के पीपा के पुल का पथकर माफ हो सका। तीन इंटर कॉलेजों की फीस पूरी तरह से माफ करा दी। मल्लाहों से घाट का टैक्स वसूलने के विरोध में ठेकेदार के स्टीमर को ही लेकर पटना चले गए। यदुनाथ सिंह ही एकमात्र ऐसे शख्स थे, जिनका चुनाव हारने पर भी ऐसा स्वागत जनता ने किया, जितना आज तक किसी का जीतने पर भी नहीं किया गया। वे जननेता थे।

Yadunath Singh
जनता दल (अ) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ सिंह

‘धरती की लड़ाई देवों की पुष्पवर्षा से नहीं जीती जाती,

चलना पड़ता है अयोध्या से लंका तक राम को भी, गोकुल से द्वारका तक श्याम को भी।’

यदुनाथ सिंह ने इस स्लोगन को अपने दारुलसफा स्थित अपने आवास ए ब्लॉक के कक्ष संख्या 166 के बाहर दीवार पर लिखवाया था। इसी राह पर खुद चलकर बड़ी लकीर खींची। यदुनाथ सिंह जी का जन्म 6 जुलाई 1945 को यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के अदलहाट थानांतर्गत नियामतपुर कलॉ गांव में साधारण किसान के घर हुआ था। बचपन में ही शादी हो गई। पढ़ने में कुशाग्र थे। बीएचयू से छात्र राजनीति शुरू की। पहले कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित थे, लेकिन कब समाजवादी बन गए, खुद उनको भी पता नहीं चला। राजतंत्र के घोर विरोधी थे। उन्होंने रामनगर में काशी नरेश के राजसी ठाट-बाट के खिलाफ कई बार आंदोलन किया।

यदुनाथ सिंह अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून अभी तक लागू रहने के घोर विरोधी थे। इसीलिए वे बार-बार इस कानून को तोड़ते थे। ‘पुलिस मन ठीक करो’ और ‘तू जमाना बदल’ का नारा दिया था। जजों को ‘मी लार्ड’ कहे जाने का विरोध भी उन्होंने अपने अंदाज में किया। हाईकोर्ट की एक बेंच पर ही 1979 में कब्जा कर लिया था। इस मामले में उनको तीन महीने की सजा भी हुई थी। आखिरकार अब ‘मी लार्ड’ के मुद्दे पर उनकी विचारधारा सही साबित हुई। जेल से उन्होंने अपने भ्राता श्री को एक पत्र लिखा था, उसमें ‘जेल में मैं फांसीघर में बेड़ी सहित हूं। 23 दिन से सिर्फ नमक और रोटी पर बिता रहा हूं। जमानत पर छुड़ाने में काफी परेशानी होगी, इस कारण मुझे जेल में ही रहने दीजिए। यदि मैं परिस्थितियों का उपयोग सही ढंग से कर सका तो मैं संतोष प्राप्त करूंगा। ‘ ऐसे थे यदुनाथ सिंह। उनके इतने आंदोलन हैं, उतनी घटनाएं हैं कि लोग कहते नहीं थकते। शायद वे पहले व्यक्ति थे, जो जीवित किंवदंती बन चुके थे। अपने नजदीकी राजेश पटेल को उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को एक स्थान पर पुस्तक के रूप में समेटने की जिम्मेदारी दी थी। इस काम को कर भी लिया गया। 27 मई 2020 को उन्होंने खुद अपने हाथ से इस कवर को लांच किया। सभी को रुलाकर ‘पग्गल’ ने 75 वर्ष की उम्र में 31 मई की शाम अंतिम सांस ली। शायद उनको इसी किताब का इंतजार था।

ऐसे क्रांतिकारी विचारों वाले यदुनाथ सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचारों पर चलते हुए अन्याय का विरोध करें, गरीब को उसका हक दिलाने के लिए लड़ें, समाज से छुआछूत, दहेज, नशा, ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों को भगाएं। राजनीति से भ्रष्टाचार को भगाएं।

Previous Post

नीट: मेडिकल कॉलेजों में लागू हो ओबीसी आरक्षण, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Next Post

मिर्जापुर में गेंहू घोटाला मामले की मंडलायुक्त करेंगे जांच

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
Farmers

मिर्जापुर में गेंहू घोटाला मामले की मंडलायुक्त करेंगे जांच

obc

गोविंदपुर: 54 दबंगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

patel

भूपेंद्र पटेल मर्डर: न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

2 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online