• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

ओलावृष्टि से गेंहू की गुणवत्ता में गिरावट, किसान परेशान

up80.online by up80.online
May 4, 2020
in यूपी
0
wheat

ओलावृष्टि से गेंहू की गुणवत्ता में गिरावट (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पंजाब की तर्ज पर छूट देने की मांग, अब तक 7 परसेंट गेंहू की भी नहीं हुई खरीद

यूपी80, लखनऊ

प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र के चांदी गांव के किसान हरिशंकर सिंह गेंहू की बिक्री के लिए दो बार क्रय केंद्र जा चुके हैं, लेकिन गेंहू की गुणवत्ता को लेकर उन्हें वापस कर दिया गया। क्रय केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि गेंहू पतला है। इसी तरह चांदी गांव के विवेक सिंह व जतहरा गांव के कुंवर बहादुर सिंह भी क्रय केंद्र से वापस आ चुके हैं। प्रभाष नामक युवा किसान ने तो इस बाबत सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगा चुका है। किसान परेशान हैं। किसानों की मांग है कि पंजाब की तर्ज पर यूपी में भी गेंहू की गुणवत्ता को लेकर तैयार मानक में छूट दी जाए, ताकि किसान अपनी फसल को बेच सकें।

बता दें कि प्रदेश के किसानों को पहले ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश की मार झेलनी पड़ी। लॉकडाउन के बावजूद जब किसानों ने धूप में पसीना बहाकर गेंहू की कटाई व मढ़ाई करने के बाद क्रय केंद्र पर जा रहे हैं तो उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है।

इस बार अब तक हर जिलों में औसतन 6 से 7 परसेंट तक गेंहू की खरीद हुई है, जबकि पिछले साल अब तक 27 परसेंट तक गेंहू की खरीद हो चुकी थी।

प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र के युवा किसान नेता धनंजय पटेल कहते हैं कि सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद का परसेंट 5 से भी कम है। कोरांव तहसील के तीन सरकारी क्रय केंद्रों पर 3 मई तक को केवल 8 किसान अपनी फसल की बिक्री करने पहुंचे। जबकि पिछले साल इस समय क्रय केंद्रों पर पैर रखने की जगह नहीं होती थी। धनंजय पटेल कहते हैं कि पंजाब की तर्ज पर गेंहू के पतलेपन का परसेंट 5 से बढ़ाकर 15 परसेंट किया जाए। प्रयागराज के निचले स्तर के अधिकारियों ने डीएम को गेंहू की गुणवत्ता को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है और गेंहू खरीद के लिए निर्धारित मानक में भी राहत देने की बात कही गई है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जनपदों में भी निर्धारित मानक में छूट देने की बात की जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा का कहना है कि गेंहू की पतलेपन की वजह से क्रय केंद्र पर किसानों को परेशान करने की शिकायत हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित कई जिलों से आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार किसानों को तत्काल राहत दे। अन्यथा देश में खाद्यान्न की दिक्कत आ सकती है।

Previous Post

आईएएस-पीसीएस: पिछड़ा वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: अजय कुमार लल्लू

Next Post

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी कोचिंग सुविधा मिले: आशीष पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
obc

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी कोचिंग सुविधा मिले: आशीष पटेल

Lockdown 3

लॉकडाउन 3: ग्रीन जोन के अंदर बस- टैक्सी चलेंगी, दुकानें खुलेंगी

Varanasi

अनुप्रिया पटेल ने 57667 लोगों की वापसी के लिए सीएम योगी को भेजा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online