• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

“तू एससी है, अपना मुंह बंद कर और काली बिल्ली की तरह मेरा रास्ता मत काट”- आपबीती

up80.online by up80.online
April 28, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर
0
Aiims

Aiims, New Delhi

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एम्स में फैकल्टी मेंबर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश की 

नई दिल्ली, 28 अप्रैल

देश को जिस चिकित्सा संस्थान एम्स (दिल्ली) पर गर्व है, वह संस्थान भी जातिगत भेदभाव से अछूता नहीं है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक महिला डॉक्टर को उसका सीनियर कहता है- “तू एससी है, अपना मुंह बंद कर और काली बिल्ली की तरह मेरा रास्ता मत काट।” फैकल्टी मेंबर द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार से आहत महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। दिल्ली पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी फैकल्टी मेंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को महिला डॉक्टर ने जाति और धर्म के आधार पर किए जा रहे भेदभाव के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह महिला डॉक्टर दवा के ओवरडोज के चलते अपने छात्रावास में बेहोश पायी गई थी। इसके बाद महिला डॉक्टर के दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्‌टी दे दी जाएगी।

दक्षिण दिल्ली रेंज के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव के अनुसार, महिला चिकित्सक की शिकायत पर हौज खास पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। दूसरी ओर, एम्स के एक रेजिडेंट डॉक्टर के अनुसार मामले की जांच के लिए एक आंतरिक सहित दो समितियां गठित की गई हैं।

पढ़ते रहिए up80.online : क्वारंटाइन सेंटर में लोगों से अमानवीय व्यवहार, तत्काल हो कार्रवाई: लल्लू

महिला डॉक्टर का आरोप:

महिला डॉक्टर ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि पिछले 2 साल से फैकल्टी मेंबर मेरे खिलाफ भेदभाव कर रहे हैं। इस बाबत सीडीईआर प्रमुख से शिकायत भी की गई, लेकिन हर बार मुझे लिखित शिकायत देने से रोक दिया गया।

डॉक्टर का आरोप है कि बीते 16 मार्च को फैकल्टी मेंबर ने मरीजों एवं उनके परिजनों के सामने असभ्य भाषा और जातिवादी गालियों का इस्तेमाल किया। डॉक्टर ने बताया कि एक दिन फैकल्टी मेंबर ने उन्हें हिंसक रूप से उनकी सीट से भी हटाते हुए कहा था कि तू एक एससी है और अपनी हद में रह। आहत महिला डॉक्टर ने फैकल्टी मेंबर से कहा कि वह ऐसी बातें नहीं कह सकतें और वह अन्य रोगियों को देखने चली गई। महिला डॉक्टर का यह भी कहना है कि उन्हें थोड़ी देर बार सीडीईआर प्रमुख ने अपने कमरे में बुलाया और चिल्लाते हुए कहा कि वे एक फैकल्टी मेंबर के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकती हैं।

पढ़ते रहिए up80.online: 50 लाख किसानों को नहीं मिली पीएम किसान सम्मान निधि: टिकैत

महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत सीडीईआर हेड, एम्स डाइरेक्टर डॉ.रणदीप गुलेरिया, एम्स एससी और एसटी सेल, महिला शिकायत सेल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भेजी थी।

शिकायत वापस लेने का दबाव:

महिला डॉक्टर का यह भी कहना है कि बीते 17-23 मार्च तक उन्हें अपमानित किया गया और जब 9 अप्रैल को एक समिति ने इस बारे में उनसे मुलाकात की तो उनसे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। साभार : दलितआवाजडॉटकॉम www.dalitawaaz.com

Previous Post

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनुप्रिया पटेल का संदेश- कोरोना को खत्म करने का प्रण लें

Next Post

सरकार का सहयोग करें, जरूरतमंदों की मदद करें- यही सबसे कीमती गिफ्ट है: अनुप्रिया पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
birthday

सरकार का सहयोग करें, जरूरतमंदों की मदद करें- यही सबसे कीमती गिफ्ट है: अनुप्रिया पटेल

PCI

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त

birthday

रक्तदान व भोजन वितरित कर समर्थकों ने अनुप्रिया पटेल का मनाया जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

6 days ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 day ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online