आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले दर्ज थे
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
यूपी एसटीएफ ने रविवार रात अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात कांट्रैक्ट किलर भानू प्रताप सिंह को ढेर कर दिया। एसटीएफ ने उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मूलरूप से गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला भानू प्रताप सिंह पर हत्या, डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। भानू पर पुलिस ने 1 लाख 65 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आजमगढ़ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। अंबेडकर पुलिस ने 50 हजार रुपए और गोरखपुर पुलिस की ओर से भानू प्रताप सिंह पर 15 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। भानू की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल










