यूपी80 न्यूज, लखनऊ
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक रामकृष्ण गेस्ट हाउस लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में जनपद रायबरेली में सुरेश पटेल की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से हुई मौत पर 12 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल, कुर्मी महाकुंभ के संयोजक जय करण वर्मा, उत्तर प्रदेश यूथ के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवेश पटेल, रायबरेली के जिला अध्यक्ष जय करण वर्मा, जयेश वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, सुनील पटेल, सुरेश चन्द्र पटेल, मनोज पटेल, आशुतोष पटेल, रविंद्र पटेल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल द्वारा इंजीनियर आदर्श पटेल लखनऊ को महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: गौरव का क्षण- रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन,,,
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य









