• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

up80.online by up80.online
March 5, 2026
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
समता मूलक

भारतीय समतामूलक महासभा का गठन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

विधायक विपिन कुमार वर्मा व डॉ एचएन पटेल बने राष्ट्रीय संरक्षक

आरपी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष व डॉ हरिश्चंद्र पटेल बने प्रदेश अध्यक्ष

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

कृषक कार्य से जुड़ी जातियों की समस्याओं का निराकरण भारतीय समतामूलक महासभा करेगी। लखनऊ के डालीगंज स्थित बाबू रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में भारतीय कुर्मी महासभा के तत्वाधान में 50 जिलों के कुर्मी समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।

समतामूलक
भारतीय समतामूलक महासभा का गठन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. केके चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लगातार दूसरी बार विधायक विपिन कुमार वर्मा (डेविड) रहे तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल ने किया।

कुर्मी
भारतीय समतामूलक महासभा का गठन, लखनऊ

कार्यक्रम के दौरान वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य एजेंडा पर चर्चा करते हुए 16 सितंबर 2025 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 21 सितंबर 2025 को शासनादेश जारी करते हुए प्रदेश में सभी जातीय संगठनों की बैठकों एवं सम्मेलनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।

कुर्मी
भारतीय समतामूलक महासभा के पदाधिकारी, लखनऊ

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा जातीय बैठकों एवं सम्मेलनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए “भारतीय समतामूलक महासभा” का गठन किया गया। 

वर्तमान समय में पूरा देश सामाजिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में किसी एक जाति के संगठन को मजबूत करने की बात राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज के व्यापक दर्शन एवं समतावादी चिंतन को पूरा नहीं करता है। इसलिए लखनऊ में 01 मार्च 2026 को प्रादेशिक वैचारिक संगोष्ठी में “भारतीय समतामूलक महासभा” के गठन का निर्णय लिया गया। जिसकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में अपरिहार्य है।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर से विधायक माननीय विपिन कुमार वर्मा (डेविड) को राष्ट्रीय संरक्षक, सगड़ी, आजमगढ़ के सगड़ी से विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल को राष्ट्रीय संरक्षक, आर पी चौधरी (गाजियाबाद) को राष्ट्रीय अध्यक्ष, उद्योगपति अवधेश कुमार निरंजन (झांसी) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट ब्रजलाल लोधी (लखनऊ) को राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सदन में उपस्थित सदस्यों ने डा0 हरिश्चंद्र पटेल (प्रयागराज) को प्रदेश अध्यक्ष, गौरव सिंह पटेल (मिर्जापुर) को प्रदेश महासचिव एवं ब्रह्म सिंह पटेल (देवरिया) को प्रदेश सचिव निर्वाचित किया।

इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर पी चौधरी, समाजसेवी एवं लेखक रामेश्वर पवन, एडवोकेट ब्रजलाल लोधी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजी. राजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव उमेश चंद्र पटेल, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भगवान चौधरी, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश निरंजन, प्रदेश महासचिव गौरव सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परशुराम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर बी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आर के सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरूभाई पटेल, प्रदेश संगठन सचिव सत्य प्रकाश पटेल, सरदार पटेल संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल, ब्रह्म सिंह पटेल, माननीय अरविंद सिंह बौद्ध, डॉ अनूप सिंह, जिला संरक्षक ऋषि राम पटेल, प्रद्युम्न सिंह पटेल, रामनरेश पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल, कंचन सिंह पटेल, नंद किशोर निरंजन, ज्ञानचंद वर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

पढ़ते रहिए योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी- आनंदीबेन पटेल

पढ़ते रहिए: ट्रेन से सारनाथ कैसे पहुंचे

चरक हॉस्पिटल
चरक पॉली क्लिनिक, बिन्दौआ, रायबरेली रोड
Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
Gorakhpur
Dr HN Patel, Ramrati Hospital
Previous Post

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Next Post

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

up80.online

up80.online

Related Posts

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
Next Post
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Recommended

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

5 days ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

3 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

7 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

by up80.online
April 17, 2026
0

सोनभद्र में तैनाती के दौरान अधिकारियों ने किया था खेल यूपी80 न्यूज, लखनऊ खनन कार्यों में लापरवाही...

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online