• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कानून-व्यवस्था दुरूस्त हेतु अधिवक्ताओं के साथ मिलकर काम करेगी पुलिस

up80.online by up80.online
November 21, 2025
in यूपी
0
Police

बेल्थरारोड: अधिवक्ताओं संग एसएचओ, उभांव की बैठक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

समाज के मनोविज्ञान और जमीनी हालात को बेहतर समझते हैं अधिवक्ता: संजय शुक्ल, थाना प्रभारी, उभांव

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में पुलिस ने अधिवक्ता संघ के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करने की पहल की है। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने गुरुवार की रात तहसील बार एसोसिएशन पहुंचकर कानून-व्यवस्था को लेकर नया प्रयोग शुरू किया। पहली बार किसी थानेदार ने बार एसोसिएशन के बीच ‘सुरक्षित तहसील’ मॉडल की रूपरेखा रखते हुए अधिवक्ताओं को पुलिस के “पार्टनर–इन–जस्टिस” बनाने का प्रस्ताव रखा।

संजय शुक्ल ने कहा कि अपराध की रोकथाम में पुलिस की अकेली भूमिका पर्याप्त नहीं है। अधिवक्ता न केवल कानून के जानकार हैं, बल्कि समाज के मनोविज्ञान और जमीनी हालात को बेहतर समझते हैं। ऐसे में पुलिस और बार साथ आकर साइबर अपराध, सड़क दुर्घटनाओं, घरेलू हिंसा और भूमि विवादों जैसी चुनौतियों पर ज्यादा असरदार काम कर सकते हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध लगातार फैल रहा है। इसलिए जल्द ही थाने द्वारा ‘साइबर अवेयर एडवोकेट फोरम’ बनाया जाएगा, जो आमजनों को ठगी से बचाने में मदद करेगा। वहीं सड़क सुरक्षा अभियान में 180 चालान और दो बस समेत चार वाहनों की सीजिंग का विवरण भी साझा किया गया।

अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया कि तहसील परिसर में समय-समय पर कानूनी जागरूकता कैंप और ट्रैफिक काउंसिलिंग सेशन आयोजित किए जाएं, जिसमें पुलिस और अधिवक्ता दोनों मिलकर लोगों को मार्गदर्शन दें।

दोनों पक्षों ने तय किया कि इस संयुक्त मंच की बैठकों को नियमित किया जाएगा, ताकि तहसील क्षेत्र में कानून–व्यवस्था और जनविश्वास दोनों मजबूत हों।

बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष एडवोकेट शौकत अली ने की। इस दौरान मंत्री दिनेश राजभर, राशिद कमाल पाशा, दिल रोज़ अहमद, पिंकी सिंह, सविता सिंह, अनूप यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को “प्रशासनिक नवाचार” बताते हुए इसे तहसील स्तर पर पहला औपचारिक पुलिस–बार संयुक्त संवाद मंच करार दिया।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

Previous Post

शराब तस्करी से जुड़ा व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर पूरी पुलिस चौकी स्टाफ निलंबित

Next Post

पीएम सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत हर जिले में स्थापित होंगी 1000 यूनिट

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
Maurya

पीएम सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत हर जिले में स्थापित होंगी 1000 यूनिट

रोजगार मेला में 4 हज़ार युवाओं को मिलेगा जॉब

रोजगार मेला में 4 हज़ार युवाओं को मिलेगा जॉब

Belthra Road

एमएमडी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online