• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

हेमंत पटेल हत्याकांड: पटेल समाज की एकजुटता के सामने झुकी सरकार

लापरवाह एसएचओ लाइन हाजिर, एसआईटी गठित

up80.online by up80.online
April 28, 2025
in बड़ी खबर, राजनीति
0
हेमंत पटेल हत्याकांड: पटेल समाज की एकजुटता के सामने झुकी सरकार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, वाराणसी

Hemant Patel Murder Case : वाराणसी में सामंतवादियों के खिलाफ कुर्मी समाज की एकजुटता के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। इस मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में शिवपुर के एसएचओ उदयवीर सिंह को रविवार की शाम लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर विजय कुमार शुक्ला को बतौर प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृत हेमंत पटेल के परिजनों से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया गया। एसआईटी के लीडर गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल बनाए गए हैं। सदस्य के रूप में इनका सहयोग वरुणा जोन की अपर पुलिस आयुक्त श्रीमती नीलू तथा पिंडरा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक कुमार करेंगे। Varanasi Hemant Patel Murder case

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि गठित विशेष जांच दल इस मुकदमे की निष्पक्ष एवं गहनतापूर्ण विवेचना अपने निकट पर्यवेक्षण में कराया जाना सुनिश्चित करेगा। सभी दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करेंगे। Varanasi Hemant Patel Murder case

बता दें कि गत 22 अप्रैल को शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनिया दाई में स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक राम बहादुर सिंह के बेटे राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह ने हेमंत पटेल नामक छात्र को फोन करके बुलाया और स्कूल परिसर में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एफआईआर के लिए मृतक के पिता एड. कैलाश चंद्र वर्मा द्वारा दी गई तहरीर में स्पष्ट लिखा था कि रामबहादुर सिंह ने ललकारा, स्कूल के प्रिंसिपल अनुपम राय ने हेमंत को पकड़ा और राज विजेंद्र सिंह ने उसकी कनपटी में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत गई। लेकिन, पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की, उसमें किसी का नाम स्पष्ट नहीं लिखा। Varanasi Hemant Patel Murder case

इस घटना में पीड़ित परिवार के न्याय के लिए सरदार सेना, अपना दल कमेरावादी ने कुर्मी संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया। इस आंदोलन के कारण ही अपना दल कमेरावादी नेता डॉ. पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की। varanasi Hemant Patel Murder case

रविवार को जब योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल मृतक छात्र के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। इसमें किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने भी मृतक के घर जाकर यही बात कही, तब जाकर पुलिस को न्याय याद आया। और रविवार की देर शाम शिवपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। Varanasi Hemant Patel Murder case

साभार: सच्ची बातें खरी खरी वेबसाइट

Previous Post

शिक्षा निदेशालय में आग की घटना पर जांच समिति गठित

Next Post

कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, दबकर पांच लोगों की मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
UP politics

कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, दबकर पांच लोगों की मौत

आजमगढ़

कार्यभार संभालते ही नए डीएम रविंद्र कुमार-2 ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Hemant Patel

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

Recommended

ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

2 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Hemant Patel

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

2 years ago
aap

फिल्म अभिनेत्री पायस पंडित बनी आप की प्रदेश प्रवक्ता

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online