यूपी 80 न्यूज़, बलिया
जननायक चन्द्रशेखर की स्मृति में चन्द्रशेखर उद्यान, बेल्थरा रोड (बलिया) में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह 17 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्र के गौरव एवं जननायक चन्द्रशेखर के सम्मान में किया जा रहा है, जिनका योगदान भारतीय राजनीति और सामाजिक विकास में अविस्मरणीय रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह तथा विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू भैया’ शामिल होंगे। दोनों ही नेता जननायक चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन रविशंकर सिंह ‘पिंकू सिंह’ द्वारा किया जा रहा है, जो ‘पप्पू भैया’ के प्रतिनिधि हैं। वहीं, स्वागताध्यक्ष की भूमिका में प्रदीप कुमार सिंह और गुमान सिंह रहेंगे।
यह आयोजन गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे सम्पन्न होगा। इस आयोजन को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है।
कार्यक्रम के माध्यम से जननायक चन्द्रशेखर के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
