यूपी80 न्यूज, बलिया
चंडीगढ़ में आयोजित वर्ष 2024- 25 के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ी मोहम्मद नाइफ ने ओपन कैटेगरी में हैमर-थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। वर्तमान में मो. नाइफ बस्ती जनपद में रजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत है।

चंडीगढ़ में आयोजित इस अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स 2024-25 प्रतियोगिता में बलिया जनपद से एकमात्र महेश चंद्र वर्मा ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 31 पुरुष खिलाड़ी व 20 महिला खिलाड़ी एवं 2 खिलाड़ी कम टीम मैनेजर प्रतिभाग किए थे।


पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार! कई की होगी छुट्टी
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे तथागत बुद्ध की अंत्येष्टि स्थल रामाभार स्तूप