यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, वह काफी समय से बीमार थे।
राजपाल सिंह यादव के निधन पर सपा नेता और उनके भाई रामगोपाल यादव ने दुख जताया है। रामगोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें, ॐ शांति !
राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार तड़के वो जिंदगी की जंग हार गए।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अजय राय बेहोश
राजपाल यादव के निधन के बाद पूरे समाजवादी कुनबे में शोक पसर गया। उनके घर पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव पांच भाई थे। इन पांच भाइयों में चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव का नाम आता है। राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे और शिवपाल यादव से बड़े थे। शिवपाल यादव सबसे छोटे भाई है. राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय राजनीति में हैं। अंशुल लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति में रही। 2005 में प्रेमलता ने राजनीति में कदम रखा था। वो यादव परिवार की पहली महिला थी, जो राजनीति में आईं, बाद में शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वो डॉ.मनमोहन सिंह ही थे, जिनकी प्रतिभा के कायल थे अमेरिकी राष्ट्रपति