• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, August 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

मिट्टी फाउंडेशन ने बिहार की 50 हस्तियों को सम्मानित किया

अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे ही आगे चलकर समाज की बागडोर संभालते है: पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा

up80.online by up80.online
August 11, 2024
in बिहार
0
मिट्टी फाउंडेशन ने बिहार की 50 हस्तियों को सम्मानित किया
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, पटना

अपने देश, अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़ने के लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन ने देश के विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान -प्रदान करने के लिए “मिट्टी के धरोहर” संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन बिहार की राजधानी पटना के आर्केड बिजनेस स्कूल में किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व आईपीएस अफसर आनंद मिश्रा, प्रसिद्ध शिक्षाविद गुरु रहमान सर, रूबन हॉस्पिटल पटना के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सत्यजीत कुमार सिंह, प्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन, दरोगा परीक्षा के प्रशिक्षण देने वाले धर्मेंद्र यादव ने अपने ओजपूर्ण विचारों से नौजवानों और कलाकारों को प्रेरित किया।

पूर्व आईपीएस अफसर आंनद मिश्रा ने और मिट्टी फाउन्डेशन द्वारा इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “वाकई में ऐसे कार्यक्रम से नई पीढ़ियों को उचित मंच तो मिलता ही है. साथ ही आने वाले समय में यही बच्चे समाज के लिए प्रेरणा बनते है।
गुरु रहमान सर ने 15 नवनियुक्त दरोगा को सम्मनित करते हुए कहा कि आप लोग ही समाज को उचित दिशा दे सकते हैं। आप अपने पावर का उचित प्रयोग करके गरीबों को उचित न्याय दिलाने के वाहक बन सकते है।

रूबन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सत्यजीत सिंह ने कहा, “जब आप पढ़ लिखकर समाज को देने लायक होते हैं तो दूसरे राज्यों और देश को योगदान देते हैं ये तो अच्छा है, लेकिन जब अपनी मिट्टी के लिए कुछ करते हो उसका सुख और आत्मीय संतुष्टि की बात ही कुछ और होती है। इसलिए अपनी मिट्टी के कर्ज़ को हमेशा चुकाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

आवर मिट्टी फाउन्डेशन के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन ने कहा कि संगीत एक वैश्विक भाषा है जिसके माध्यम से हम अपने पुरखों की विरासत और सद्भाव को संजोने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन मिट्टी के धरोहर सम्मान के तहत वैसी प्रतिभाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से अपने- अपने क्षेत्र में एक पहचान कायम किया है।
मिट्टी फाउंडेशन के नेशनल कॉर्डिनेटर इंद्रमोहन यादव ने कहा कि आज जो इस मंच पर नवोदित गायक आएं हैं वो हमारे कल के सेलिब्रेटीज हैं। अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि आज ओलंपिक में दो दो मेडल लाने वाली मनु भाकर को कुछ समय इसी तरह के मंच पर हमलोगों ने सम्मान दिया था आज आप उनकी उपलब्धि देखिए। मिट्टी के धरोहर सम्मान से बिहार के विभिन्न जिलों से आए करीब 50 विशिष्ठ हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख तौर पर गायकों में लोक गायिका हनी प्रिया, लूसी भारत, हिमांशु यादव,वसंत ठाकुर, जिद्दी बॉय चंदन कुशवाहा, श्वेता सिंह, सोनम यादव को सम्मान दिया गया।
इसके अलावा बिहार के दरोगा भर्ती परीक्षा में चयनित 15 लोगों, चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे 15 डॉक्टर, फुटबॉल भारतीय टीम के 6 खिलाड़ियों को मिट्टी के धरोहर सम्मान से नवाजा गया।
आवर मिट्टी फाउंडेशन के प्रेजिडेंट चंदन कुमार, महासचिव रवि वर्मा, नेशनल कॉर्डिनेटर इंद्रमोहन यादव, बिहार के कोऑर्डिनेट मनोज कुमार ने कार्यक्रम में सफलता के लिए महत्ती भूमिका निभाई।

Previous Post

पूर्वांचल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी सस्ती दवा

Next Post

वैश्य समाज का अधिवक्ता महासम्मेलन संपन्न

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
वैश्य समाज का अधिवक्ता महासम्मेलन संपन्न

वैश्य समाज का अधिवक्ता महासम्मेलन संपन्न

एमटेक की छात्रा सौम्या कटियार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एमटेक की छात्रा सौम्या कटियार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सुभासपा

ओमप्रकाश राजभर फिर बने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटा को मिली प्रमुख जिम्मेदारी

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
अखिलेश यादव

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online