• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

अखिलेश यादव की मांग- कोविशील्ड को मंजूरी देने वालों पर चले मुकदमा

कोविशील्ड मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो: अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
May 1, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के नुकसानों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि सत्ताधारी दल ने वैक्सीन की कंपनी से चंदा लेकर जनता की जान की बाजी लगाई है। उन्होंने कहा कि उनका शक और डर सही साबित हुआ है। सबको वैक्सीन लगवा दी। अखिलेश यादव ने कोविशील्ड मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलना चाहिए।

अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक व्यक्ति को 2 वैक्सीन के हिसाब से लगभग 80 करोड़ भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गयी है, जिसके बारे में उसका मूल फ़ार्मूला बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इससे हार्ट अटैक यानी हृदयघात का ख़तरा हो सकता है, जिन लोगों ने वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट के कारण अपनों को खोया है या जिन्हें वैक्सीन के दुष्परिणामों की आशंका थी, अब उनका शक़ और डर सही साबित हुआ है।

सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। ऐसी जानलेवा दवाइयों को अनुमति देना किसी की हत्या के षड्यंत्र के बराबर है और इसके लिए ज़िम्मेदार सभी पर आपराधिक मुक़दमा चलना चाहिए। सत्ताधारी दल ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से राजनीतिक चंदा वसूलकर जनता की जान की बाज़ी लगायी है। न क़ानून कभी उन्हें माफ़ करेगा, न जनता। इस मामले में सर्वोच्च स्तर पर न्यायिक जाँच हो। वैश्विक दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित उसकी कोविड-19 वैक्सीन, टीका लगने के बाद रक्त के थक्के जमने और कम प्लेटलेट काउंट की समस्या पैदा कर सकती है। भारत में इसी वैक्सीन को कोविशील्ड कहा जाता है, जो कोरोना काल में लोगों को लगाई गई थी। तभी इस वैक्सीन के टीके की सुरक्षा पर सवाल उठा है।

Previous Post

मिर्जापुर के हर गांव में गरीब को मिला पक्का मकान: अनुप्रिया पटेल

Next Post

केंद्रीय मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन को टक्कर देंगे सपा के प्रदेश अध्यक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
बड़ी खबर

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026
“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
यूपी

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक
यूपी

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

May 22, 2026
Next Post
Patel

केंद्रीय मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन को टक्कर देंगे सपा के प्रदेश अध्यक्ष

BSP

बसपा ने आजमगढ़ में फिर बदला प्रत्याशी, संत कबीर नगर में भी बदलाव

BJP

भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटा, रायबरेली से मंत्री को उतारा

Recommended

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

3 days ago
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

2 hours ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
UP politics

आजमगढ़ मंडल में चयनित 22 सरकारी टीचर टर्मिनेट, मचा हड़कंप

9 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Trending

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
बड़ी खबर

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

by up80.online
May 25, 2026
0

हाई कोर्ट ने महापौर के अधिकार अस्थाई रूप से स्थगित कर दिए थे केके वर्मा, लखनऊ लखनऊ...

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

May 22, 2026
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online