• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा नेता बलराम यादव, पूर्व विधायक जय चौबे सहित कई नेता भाजपा में शामिल

विश्व पटल पर मजबूत हुई भारत की स्थिति: ब्रजेश

up80.online by up80.online
April 28, 2024
in यूपी, राजनीति
0
सपा नेता बलराम यादव, पूर्व विधायक जय चौबे सहित कई नेता भाजपा में शामिल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में सपा नेता व पूर्व विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे‘, सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संत कबीरनगर बलराम यादव जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

इनके अलावा सपा के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद जगत जायसवाल, सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर नीतू सिंह व सपा से विधानसभा पुवांया के पूर्व प्रत्याशी उपेन्द्र पाल सिंह सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संतकबीर नगर के सपा व बसपा के वरिष्ठ नेता भी भाजपा परिवार में शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी संत कबीरनगर से अजय शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रधानसंघ जगदीश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह ‘मन्नू‘, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हशंकर भारती गोस्वामी व बसपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिरपत यादव संत कबीरनगर ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनायें जन-जन तक पहुंची हैं। मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी भाजपा से जुडे़ हैं, जिसके लिए आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन है। आप सभी के जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में तथा बूथों पर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व डॉ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।

Previous Post

बसपा ने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव व निरहुआ के सामने महिला उम्मीदवार को उतारा

Next Post

बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने योगी सरकार की तुलना तालिबान से की, 30 के खिलाफ मामला दर्ज

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
BSP

बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने योगी सरकार की तुलना तालिबान से की, 30 के खिलाफ मामला दर्ज

यशवंत सिंह

यशवंत सिंह का निष्कासन रद्द, बीजेपी में दो साल बाद वापस

अमित शाह की फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम को भेजा नोटिस

अमित शाह की फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम को भेजा नोटिस

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
Awadh Bar Association

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online