• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

लोकसभा चुनाव: वराणसी, लखनऊ, सलेमपुर सहित 28 सीटों पर हैट्रिक की होड़

सभी सीटों पर एनडीए काबिज, इंडिया ने लिया रोकने का चैलेंज

up80.online by up80.online
April 24, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

यूपी की 28 लोकसभा सीटों पर ऐसे प्रत्याशी हैं जो जीत की हैट्रिक लगाने खातिर जी-जान से जुटे हैं। ‘एनडीए’ की इस होड़ में ब्रेक लगाने का चैलेंज ‘इंडिया’ गठबंधन ने लिया है। अब मतदाता किस पर मेहरबान होते हैं, यह तो 4 जून को पता चलेगा। इस बार चुनौतियां अधिक हैं और समीकरण भी पहले जैसे नहीं हैं बल्कि बदले हैं। इनमें कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर अभी तक कोई भी हैट्रिक नहीं लगा सका है। जीत की हैट्रिक के लिए मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी भाजपा से हैं। इनमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, डा. महेंद्र नाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सीटों पर भाजपा नेता 2014 से लगातार जीत रहे हैं।

Modi
PM Narendra Modi

इन सीटों पर हैट्रिक के लिए भाजपा नेता कर रहे हैं संघर्ष:

वाराणसी से नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय, मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, गौतमबुद्ध नगर से डा. महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह, अलीगढ से सतीश कुमार गौतम, मथुरा से हेमा मालिनी, आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप, खीरी से अ

Rajnath singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जय मिश्रा टेनी, धौरहरा से रेखा वर्मा, सीतापुर से राजेश वर्मा, उन्नाव से साक्षी महाराज, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, फ़तेहपुर से निरंजन ज्योति, कौशांबी से विनोद सोनकर,

अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल, अध्यक्ष, अपना दल एस

फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोंडा से कीर्ति वर्धन सिंह, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, बस्ती से हरीश द्विवेदी, महाराजगंज से पंकज चौधरी, बांसगांव से कमलेश पासवान तीसरी बार प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह व मेनका गांधी हैट्रिक लगा चुकी हैं, लेकिन सीटें बदली थी।

रविंद्र कुशवाहा
सांसद रविंद्र कुशवाहा, सलेमपुर

राजनाथ सिंह और मेनका गांधी ऐसे प्रत्याशी हैं जो 2009 और उससे पहले भी सांसद थे। राजनाथ सिंह 2009 में गाजियाबाद से सांसद थे और पिछले दो बार से लखनऊ से सांसद हैं। मेनका गांधी 2009 में आंवला व 2014 में पीलीभीत और अब सुल्तानपुर से सांसद होने के साथ ही इसी सीट से प्रत्याशी भी हैं। 11 सीटें ऐसी हैं जहां पर अब तक हैट्रिक नहीं लगी है। इनमें से सलेमपुर, मिर्जापुर, आंवला, धौरहरा, गौतमबुद्धनगर, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद ऐसी सीटें हैं जहां से आज तक कोई प्रत्याशी तीसरी बार नहीं जीता है। लगातार दो बार तक जीतने का ही रिकार्ड इन सीटों पर है। महाराजगंज से भाजपा सांसद व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री पंकज चौधरी एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने जीत की हैट्रिक 1991, 1996 व 1998 में लगातार जीत दर्ज कर लगाई। 2014 व 2019 में लगातार दो बार फिर से सांसद चुने जा चुके हैं, इस चुनाव में भी जीते तो उनकी इस संसदीय क्षेत्र से दूसरी हैट्रिक होगी। मौजूदा भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान पिछले तीन चुनावों में जीत का रिकार्ड बना चुके हैं। इस बार यह जीतते हैं तो इनकी चौथी जीत होगी। इनके लिए इस बार जीत की हैट्रिक का आशय जीत के साथ लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने से है। डुमरियागंज से भाजपा के प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल भी लगातार तीन जीत दर्ज कर चुके हैं। फर्क इतना है कि 2009 में वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे और 2014 व 2019 में भाजपा के प्रत्याशी थे।

Previous Post

मेरी मां ने देश के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ कुर्बान कर दिया: प्रियंका गाँधी

Next Post

बसपा ने सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ भीम राजभर को उतारा

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
BSP

बसपा ने सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ भीम राजभर को उतारा

बलिया: सड़क हादसा में चार लोगों की दुःखद मौत

बलिया: सड़क हादसा में चार लोगों की दुःखद मौत

बाराबंकी लोकसभा चुनाव: नाराज ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर- ‘काम नहीं तो वोट नहीं’

बाराबंकी लोकसभा चुनाव: नाराज ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर- 'काम नहीं तो वोट नहीं'

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online