• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

हाय रे चुनाव! कोई गेहूं काट रहा है तो कोई घुटनों के बल बैठकर माफी मांग रहा है,,

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी मथुरा में महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई की

up80.online by up80.online
April 12, 2024
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Hema Malini

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

राजनीति जो न करा दे! चुनाव जीतने के लिए कोई खेत में गेहूं की कटाई कर रहा है तो कोई गेहूं की कटाई के साथ-साथ गेहूं की गठरी (बोझा) भी ढो रहा है। कुछ लोग तो पाला बदलने के बाद कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए घुटने के बल झुककर माफी मांग रहा है।

सबसे पहले हम फ़िल्म अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की बात करते हैं। अधिकतर फिल्म अभिनेत्रियां अपनी सुंदरता को बचाने के लिए धूप से बचती हैं। लेकिन आज हेमा मालिनी ने चिलचिलाती धूप में महिलाओं संग गेहूं की फसल की कटाई का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।  हेमा मालिनी कल बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। हेमा मालिनी ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया। ऑफिशियल हेंडल से कुछ तस्वीरें साझा की। अंग्रेजी और हिंदी पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा था मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है।

Mathura
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, मथुरा

गढ़ी गोहनपुर के खेत में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी ने गेहूं काट रही महिलाओं से बात की। हेमा मालिनी ने महिलाओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आई है। महिलाओं से बात के दौरान हेमा मालिनी ने उनसे दरांती ली और फिर उनके साथ गेहूं की फसल काटी। हेमा मालिनी का गेहूं की फसल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजेंद्र एस बिंद ने गेहूं की फसल की कटाई के साथ गठरी सिर पर उठाया:

मिर्जापुर
सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद, मिर्जापुर

दूसरी ओर, मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद ने न केवल गेहूं के फसल की कटाई की, बल्कि गेहूं की फसल की गठरी भी सिर पर उठाकर खलिहान तक ले गए। राजेंद्र एस बिंद की यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

ओमप्रकाश राजभर भी काट चुके हैं गेहूं की फसल:

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी गेहूं की फसल की कटाई की और कहा- ये सब करके मैं छोड़ चुका हूं। फसल की कटाई के दौरान उनके आसपास मीडिया के कैमरे ज्यादा थे।

घुटने के बल पर बैठकर मांग चुके हैं माफी:

घोसी
सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर, घोसी

पिछले सप्ताह ओमप्रकाश राजभर के पुत्र एवं घोसी से सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर की एक वीडियो वायरल हुई थी। वीडिया में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश मिश्रा के निर्देश पर अरविंद राजभर घुटने के बल पर बैठकर कार्यकर्ताओं से माफी मांगते नजर आ रहे थे। चूंकि पिछले साल सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा के साथ आए थे। सपा गठबंधन के दौरान सुभासपा प्रमुख द्वारा भाजपा पर किए गए तीखे हमले की टीस अभी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में है। इस नाराजगी को दूर करने के लिए अरविंद राजभर ने घुटने के बल पर बैठकर माफी मांगी थी।

Previous Post

भाजपा के दिवंगत विधायक के पुत्र को कुशीनगर व इंद्रजीत सरोज के पुत्र कौशांबी से सपा उम्मीदवार

Next Post

बाराबंकी: एक ही गांव के 2 दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
बाराबंकी: एक ही गांव के 2 दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

बाराबंकी: एक ही गांव के 2 दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Ayodhya: ब्लॉक प्रमुख के घर पर बदमाशों ने किया फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

Ayodhya: ब्लॉक प्रमुख के घर पर बदमाशों ने किया फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

रसड़ा में धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयन्ती

रसड़ा में धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयन्ती

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

6 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online