• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

अपनी भाषा और संस्कृति के बिना हम बिन जल मछली की तरह है: डॉक्टर ज्वाला प्रसाद

'आवर मिट्टी फाउंडेशन' और ' भोजपुरी जन जागरण अभियान ' ने मिट्टी के धरोहर को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

up80.online by up80.online
April 10, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, विदेश
0
अपनी भाषा और संस्कृति के बिना हम बिन जल मछली की तरह है: डॉक्टर ज्वाला प्रसाद
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली

सैकड़ों वर्ष पहले जब अग्रेजों ने हमारे लोगों को जहाज में भर भर कर जब अफ्रीका यूरोप के देशों में भेजा तो वे वहीं के हो कर रह गए। उनके दिलों में अपने देश, अपनी मिट्टी, अपने पुरखों से मिलने की टीस हमेशा से बनी रही। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए और इस टीस को कम करने के लिए आवर मिट्टी फाऊंडेशन और भोजपुरी जन जागरण अभियान ने रविवार 7 अप्रैल 2024 को लोक कला मंच, नई दिल्ली में ‘मिट्टी के धरोहर’ नामक एक भव्य साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, गीतकार, कलाकार सहित अपनी अपनी मिट्टी से जुड़े लोग उपस्थित रहें।

भोजपुरी
‘आवर मिट्टी फाउंडेशन’ और ‘ भोजपुरी जन जागरण अभियान ‘ ने मिट्टी के धरोहर को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नीदरलैंड से आएं सुप्रसिद्ध सरनामी भोजपुरी गायक राजमोहन ,भोजपुरी पॉप रैपर रग्गा मानव डी मेन्नो, ढोलकवादक वरुण नन्दा और लोकगायकी से अपने मनमोहक आवाज से मंत्रमुग्ध करने गायिका अमृता दत्ता रही। कार्यक्रम में लोकगायकी में उभरते गायकों को मिट्टी के धरोहर अवार्ड से नवाजा गया। उभरते लोक गायक सुशांत अस्थाना, हिमांशु यादव, वसंत ठाकुर के अलावा मिथलेश कुमार सिंह, एयर इंडिया के कार्यरत गायक राजेंद्र सिंह लहुरिया जैसे 20 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के डायरेक्टर डा.ज्वाला प्रसाद, विशेष अतिथि नेपाल के सुप्रसिद्ध भाषाविद डा.गोपाल ठाकुर, भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संतोष पटेल, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, मोतीहारी के प्राध्यापक डॉ दीपक कश्यप, प्रसिद्ध भोजपुरी सरनामी गायक राजमोहन, मानव डी, वरुण नंदा, आवर मिट्टी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन, प्रेसिडेंट चंदन कुमार ,महासचिव रवि वर्मा, सीएसआर हेड संगीता भगत, कार्यक्रम के संयोजक इद्रामोहन यादव, प्रसिद्ध उद्योगपति वीरेंद्र कुमार, मैनेजमेंट गुरु कैलाश बिहारी सिंह , सुलभ इंटरनैशनल की सोनम मिश्रा, दिल्ली पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी केशव भारद्वाज, जेएनयू के प्रो. राजेश पासवान, शिव शिष्य परिवार के संरक्षक अर्चित आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का पहला सत्र साहित्य, संस्कृति और भोजपुरी भाषा पर केंद्रित रहा। जबकि दूसरे सत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दीं। कार्यक्रम में सद्य प्रकाशित ‘ रेड लाइट ‘ कहानी संग्रह जो कि केशव भारद्वाज द्वारा रचित है,उसका लोकार्पण भी हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.ज्वाला प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अपनी मिट्टी अपनी मातृभाषा से जुड़े रहना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।अपनी भाषा और संस्कृति के बिना हम बिन जल मछली की तरह है। उन्होंने कहा कि आज बाजारवाद में लोग बदल रहें, लेकिन अपनी जड़ ( भाषाई, सांस्कृतिक विरासत) को कभी नहीं कमजोर बनाना चाहिए। इस अवसर पर नेपाल से पधारे भाषाविद डा.गोपाल ठाकुर ने कहा कि,’ भोजपुरी अति प्राचीन भाषा है। इसकी डंका पूरे विश्व में बज रहा। उन्होंने नेपाल और भारत के भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों पर भी गहराई से प्रकाश डालें।

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष पटेल ने विस्तार से भोजपुरी भाषा और सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक भोजपुरी संवैधानिक अधिकार को प्राप्त नहीं कर लेती तब तक मुझे चैन नहीं। डा.दीपक कश्यप ने कहा कि भाषा को मारने के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, हमें इसे समझना होगा।

भोजपुरी
‘आवर मिट्टी फाउंडेशन’ और ‘ भोजपुरी जन जागरण अभियान ‘ ने मिट्टी के धरोहर को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

आवर मिट्टी फाउंडेशन ‘ के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य और लोक परंपरा पर प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि ‘मिट्टी के धरोहर ‘ देश का पहला मंच होगा, जो भोजपुरी लोकसंस्कृति के वितान को भारत, सूरीनाम और नीदरलैंड से जोड़ेगा। लोक संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री सुमन ने कहा वहीं पेड़ लंबे समय तक जीवित रहता है जिसकी जड़ें गहरी होती है। प्रेसिडेंट चंदन कुमार ने मिट्टी फाऊंडेशन के लक्ष्य और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा इस कार्यक्रम को करने के बाद हमारा अगला लक्ष्य इस सम्मेलन को विश्व स्तर पर ले जाने का है।

इस अवसर पर बाल कलाकार विभोर, मानसी पपने, करन राठौड़ ने अपनी सुरीले गीत से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री शालिनी कपूर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.मनोज कुमार, देवेन्द्र सिंह, पूनम सुमन, सुधीर जायसवाल,सी के भट्ट, अमित कनौजिया, संतोष यादव, नरेन्द्र यादव, अनिल कुमार, अनिल पासवान, हर्ष, शुभ,रंजू कुमारी, ऋषिका राज, अंकित कुमार, तन्वी प्रिया, सूर्यांश रामेश्वर कुमार ,पार्थ,सृजीता डा.पुष्कर उत्कर्ष राज प्रज्ञा राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी मिट्टी के धरोहर को संजोने को लेकर सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम की साक्षी रहे।

Previous Post

संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने क्या कहा?

Next Post

लोकसभा चुनाव: वीरेंद्र सिंह मस्त, केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव: वीरेंद्र सिंह मस्त, केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

लोकसभा चुनाव: वीरेंद्र सिंह मस्त, केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

हॉबी विकसित हो तो लक्ष्य आसान होते हैं: हीरा लाल

हॉबी विकसित हो तो लक्ष्य आसान होते हैं: हीरा लाल

सपा

घोषणा पत्र: सत्ता में आने पर सपा देगी फ्री आटा व फ्री डाटा

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

2 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

3 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online