• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बिहार: एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, भाजपा को सर्वाधिक 17 सीटें, भतीजा को 5 तो चचा को शून्य

2014 में तीन सीटों पर लड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मात्र एक सीट मिली

up80.online by up80.online
March 18, 2024
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
LJP

Pashupati kumar Paras/ Chirag Paswan

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

 यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

बिहार की सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बंटवारा हो गया। प्रदेश की 40 में से सर्वाधिक 17 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी एवं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पांच एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) एक-एक सीट पर किस्मत आजमाएगी।

मजे की बात यह है कि 10 साल पहले बिहार में एनडीए का महत्वपूर्ण घटक के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को तीन सीटें मिली थीं और तीनों सीटों पर उपेंद्र की पार्टी को जीत मिली थी, लेकिन 10 साल बाद बदले राजनीतिक घटनाक्रम में उपेंद्र कुशवाहा के बार-बार पलटी मारने की वजह से इस बार उन्हें महज एक सीट से संतोष करना पड़ेगा।

सीटों के बंटवारे पर इस बार सर्वाधिक नुकसान केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को हुआ है। उन्हें एक भी सीट नहीं मिली है। ऐसे में अब देखना यह है कि पशुपति नाथ पारस का अगला कदम क्या होगा!

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा:

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, अररिया।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू:

वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, सीवान और जहानाबाद।

लोजपा (रा) के खाते में ये सीटें:

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

जीतन राम मांझी को मिली ये सीट:

गया

उपेंद्र कुशवाहा को मिली ये सीट:

काराकाट

पशुपति पारस का जिक्र तक नहीं:

सीटों की घोषणा के दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस का जिक्र तक नहीं कियया। भाजपा ने हाजीपुर और समस्तीपुर चिराग को दे दिया और नवादा सीट खुद के पास रख लिया।

Previous Post

वराणसी के शिक्षक की हत्या के विरोध में नाराज शिक्षकों का प्रदर्शन

Next Post

माँ शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में, 123 बच्चे सम्मानित

up80.online

up80.online

Related Posts

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
माँ शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में, 123 बच्चे सम्मानित

माँ शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में, 123 बच्चे सम्मानित

बसपा सांसद संगीता आजाद, सीमा कुशवाहा समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

बसपा सांसद संगीता आजाद, सीमा कुशवाहा समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

सीतापुर: भाजपा ने राजेश वर्मा पर तीसरी बार जताया भरोसा, क्या राजेंद्र बाजपेयी की बराबरी कर पाएंगे?

सीतापुर: भाजपा ने राजेश वर्मा पर तीसरी बार जताया भरोसा, क्या राजेंद्र बाजपेयी की बराबरी कर पाएंगे?

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

4 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online