• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली में बजाया डंका

up80.online by up80.online
February 12, 2020
in दिल्ली, देश
0
Gopal Rai, AAP, Mau

दिल्ली में पूर्वांचली विधायक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, दिलीप पांडेय सहित एक दर्जन प्रत्याशी बने विधायक

नई दिल्ली, 12 फरवरी

कल तक दिल्ली में पंजाबी और बनिया समाज का बोलबाला होता था, लेकिन अब यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली की राजनीति को बदल दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूपी-बिहार के एक दर्जन युवाओं ने जीत हासिल की है। मनीष सिसोदिया से लेकर गोपाल राय, संजीव झा, दिलीप कुमार पांडेय, अखिलेशपति त्रिपाठी, अनिल बाजपेयी, वंदना कुमारी, रोहित महरौलिया, राजेश ऋषि, ऋतुराज झा, विनय मिश्रा, अभय वर्मा सहित एक दर्जन नेताओं ने जीत का तिलक लगाया है। मनीष सिसोदिया, हापुड़: अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी एवं पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला के धौलाना स्थित फगौता गांव के रहने वाले हैं। अध्यापक के घर पैदा हुए मनीष सिसोदिया पहले पत्रकार थे। इन्होंने पटपड़गंज से तीसरी बार जीत हासिल की है।

गोपाल राय, मऊ:

मऊ के मधुबन स्थित गोबरीडीह के रहने वाले गोपाल राय लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रह चुके हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल से जुड़े गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार लगातार जीते हैं। पिछली सरकार में ये कैबिनेट मंत्री थे। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद गोपाल राय के क्रांतिकारी भाषण के सभी कायल हैं।

दिलीप पांडेय:

दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा से जीतने वाले आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के जमानिया के रहने वाले हैं। ये पूर्व में हांगकांग में एक आईटी कंपनी में कार्य करते थे। 2011 में नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़ें।

अखिलेशपति त्रिपाठी:

संत कबीर नगर जनपद के मेंहदावल निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी मॉडल टाऊन से तीसरी बार आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए हैं। आठ साल पहले ये सिविल की तैयारी करने दिल्ली आए थे और अन्ना आंदोलन के समय अरविंद केजरीवाल से जुड़े। इन्होंने कपिल मिश्रा को 12 हजार मतों से हराया है।

रोहित महरौलिया:

बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी रोहित महरौलिया ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर त्रिलोकपुरी से जीत हासिल की है।

 अमानतुल्लाह खान:

आम आदमी पार्टी के टिकट पर ओखला से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले अमानतुल्लाह खान यूपी के मेरठ में परीक्षितगढ़ के अगवानपुर के रहने वाले हैं।

बिहार के इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की:

आप से संजीव झा, वंदना कुमारी, ऋतुराज झा, राजेश ऋषि, विनय मिश्रा और बीजेपी से अभय वर्मा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। संजीव झा आम आदमी पार्टी के बिहार-झारखंड के प्रभारी भी रह चुके हैं। वंदना झा शालीमार बाग से, ऋतुराज झा किराड़ी, राजेश ऋषि जनकपुरी, कांग्रेस के पूर्व विधायक महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका से और अभय वर्मा लक्ष्मीनगर से चुने गए हैं।

Previous Post

बंपर जीत पर केजरीवाल ने कहा, “दिल्लीवालों आई लव यू”

Next Post

आरक्षण पर क्यों खामोश हैं बीजेपी के ओबीसी नेता ?

up80.online

up80.online

Related Posts

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
reservation

आरक्षण पर क्यों खामोश हैं बीजेपी के ओबीसी नेता ?

reservation

अधिक कट-ऑफ लाने वाले ओबीसी, एससी-एसटी अभ्यार्थियों का चयन सामान्य श्रेणी के तहत हो

सरदार सेना

आरक्षण: सरदार सेना के नेतृत्व में छात्रों ने लोक सेवा आयोग का घेराव किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online