आजमगढ़ मंडल में पार्टी के कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर
लखनऊ/ मऊ, 11 फरवरी
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र के निवासी एवं सामाजिक व्यक्ति हरिश्चंद्र पटेल को अपना दल (एस) के पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। हरिश्चंद्र पटेल पूर्व में अपना दल में आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।
मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह पटेल का कहना है कि हरिश्चंद्र पटेल जी को पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से आजमगढ़ मंडल में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और पार्टी के संस्थाक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी व एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
यह भी पढ़िए: आजमगढ़ मंडल के पटेलों का कौन खेवनहार ?