• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, May 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अब बसपा विहीन होगी विधान परिषद, कांग्रेस पहले से ही ‘निल’

विधान सभा में बसपा का मात्र एक विधायक, 21 मार्च को है एमएलसी चुनाव

up80.online by up80.online
February 24, 2024
in बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
BSP

बहुजन समाज पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

के.के.वर्मा, लखनऊ

विधान परिषद की 13 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में भाजपा को 9 और सपा को 3 सीट आसानी से मिल सकती हैं। जबकि एक सीट के लिए दोनों पक्षों को जोर आजमाइश करनी होगी। लेकिन विधान परिषद अब बसपा BSP विहीन हो जायेगी, क्योंकि उसके पास विधानसभा में एक मात्र सदस्य है।

कांग्रेस तो पहले से ही उच्च सदन यानि विधान परिषद में निल है। विधान परिषद में बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। उनका कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। विधान सभा में बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह हैं। ऐसे में बसपा के पास नामांकन दाखिल करने के लिए भी पर्याप्त सदस्य नहीं हैं। बसपा उसी स्थिति में प्रत्याशी मैदान में उतार सकेगी जब उसका भाजपा या सपा के साथ कोई गठबंधन हो। यदि बसपा का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ, तो उच्च सदन बसपा मुक्त हो जाएगा।

मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती

परिषद में कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं हैं। अब केवल भाजपा, सपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, निषाद पार्टी, अपना दल एस, शिक्षक दल गैर राजनीतिक और निर्दलीय सदस्य रहेंगे। वर्तमान समय में भाजपा के पास 288 और सपा के पास 108 वोट हैं। एक सीट के लिए परिषद के चुनाव में 29 वोट की आवश्यकता होगी, ऐसे में भाजपा दस सीटें जीत सकती है जबकि सपा को तीन सीट आसानी से मिल जाएगी।
सूत्रों की मानें तो विधान परिषद में भाजपा के सदस्य बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल, निर्मला पासवान, अशोक धवन का टिकट कट सकता है। परिषद में भाजपा के सदस्य यशवंत सिंह ने स्थानीय निकाय क्षेत्र विधान परिषद चुनाव में आजमगढ़ क्षेत्र से अपने बेटे विक्रांत सिंह को भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाया था। विक्रांत सिंह चुनाव जीत गए और भाजपा चुनाव हार गई थी। उसके बाद से पार्टी नेतृत्व यशवंत सिंह से खफा माना जा रहा है। यशवंत को दोबारा टिकट मिलने में भी संशय है। लेकिन डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया को दोबारा टिकट मिल सकता है। अपना दल एस के आशीष पटेल का परिषद का सदस्य निर्वाचित होना तय है।

पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से प्रत्याशी चयन करेगी। विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र की 13 सीटों पर चुनाव 21 मार्च को होंगे। परिषद में भाजपा के सदस्य यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल एस के आशीष पटेल, सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने परिषद का चुनाव 21 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कराने का फैसला किया है। मतदान के बाद मतगणना होगी।

क्यों हुआ बसपा का ये हाल?

विचारक
राजनीतिक व सामाजिक विचारक मनोज सिंह प्रवक्ता

लेखक एवं सामाजिक चिंतक व कर्मश्री मासिक पत्रिका के उप संपादक मनोज कुमार सिंह कहते हैं कि दलित- पिछड़ों के उत्थान के लिए बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी ने संविधान में जो प्रावधान किया एवं बाबा साहब व मान्यवर कांशीराम ने जिस मिशन की शुरुआत की, बसपा सुप्रीमो मायावती उस मिशन से भटक गईं और कांशीराम जी ने जिनके खिलाफ आवाज उठाई, बसपा सुप्रीमो ने उन्हीं को पार्टी में शामिल कर ली, नतीजा आपके सामने है।

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ
Previous Post

952 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा था 3600 में, मेडिकल स्टोर सील

Next Post

यूपी के इस जिला में साड़ी पहनकर महिलाओं ने 05 किलोमीटर दौड़ लगाईं, प्रथम स्थान आने वाली को मिला 31 हजार रुपये

up80.online

up80.online

Related Posts

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
यूपी

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक
यूपी

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

May 22, 2026
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
Next Post
यूपी के इस जिला में साड़ी पहनकर महिलाओं ने 05 किलोमीटर दौड़ लगाईं, प्रथम स्थान आने वाली को मिला 31 हजार रुपये

यूपी के इस जिला में साड़ी पहनकर महिलाओं ने 05 किलोमीटर दौड़ लगाईं, प्रथम स्थान आने वाली को मिला 31 हजार रुपये

UP assembly

राज्यसभा चुनाव: मतदान स्थल पर विधायकों को ये चीजें ले जाने पर रोक

मायावती को एक और झटका, अंबेडकर नगर के बसपा सांसद भाजपा में शामिल

मायावती को एक और झटका, अंबेडकर नगर के बसपा सांसद भाजपा में शामिल

Recommended

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

2 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

2 days ago
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
यूपी

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

by up80.online
May 22, 2026
0

सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान यूपी 80 न्यूज़, सोनभद्र सोनभद्र पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात...

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

May 22, 2026
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online