• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

राज्यसभा चुनाव: सपा ने एक दलित व दो कायस्थ को उतारा, किया नामांकन

पीडीए के साथ ही कायस्थों को भी साध रही सपा, भाजपा से एक भी दलित चेहरा नहीं

up80.online by up80.online
February 13, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
राज्यसभा चुनाव: सपा ने एक दलित व दो कायस्थ को उतारा, किया नामांकन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ
राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी ने अभिनेत्री जया बच्चन, दलित समाज से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे।

सपा
राज्य सभा चुनाव के लिए सपा से नामांकन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जी लाल सुमन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया था। कुछ विधायक भी बुलाए गए, जिन्होंने प्रस्तावक बनने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर किए। जया बच्चन को पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया गया है। रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह दलित समुदाय से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है।

आलोक रंजन अखिलेश सरकार में यूपी के मुख्य सचिव थे, वे जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव राज्यसभा में कायस्थ समाज के दो प्रत्याशी उतार कर बहुत दूर का सियासी पासा फेंका है। पीडीए की तो वे बराबर वकालत करते ही हैं। लेकिन आज कायस्थों को भी साधने की कोशिश की है। कायस्थ समाज की शिकायत प्रायः रहती है कि उसे राजनीति में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिलती है। हर दल उन्हें किनारे रखता चला आ रहा है। आलोक रंजन यूपी के लिए बड़ा और जाना पहचाना नाम है। वे राज्य सरकार के करीब करीब सभी अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी पैठ उनके समाज में ही नहीं हर वर्ग में हैं, क्योंकि वे सर्वसुलभ और मिलनसार अफसर रहे हैं।
जया बच्चन तो लगातार चार बार राज्यसभा सदस्य रही हैं और अब पांचवीं बार राज्यसभा जाने वाली है। उधर, रामजीलाल सुमन दलित वर्ग से आते हैं और समाजवादी पार्टी के पुराने लीडर हैं।

बता दे कि राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी सात चेहरों में एक भी दलित समाज से नहीं है। भाजपा ने चार ओबीसी, एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक जैन (आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत बिंद, चौ तेजवीर सिंह, नवीन जैन, सुधांशु त्रिवेदी, साधना सिंह) को उम्मीदवार घोषित किया है।

Previous Post

बेल्थरा रोड: आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में वराणसी की टीम विजयी

Next Post

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

पॉवर प्लांट

मऊ में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हेतु ऊर्जा मंत्री ने दी 48.5 करोड़ की सौगात

अनुप्रिया पटेल

बेटियों की शिक्षा पर अनुप्रिया पटेल का विशेष जोर, जमालपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

7 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

1 day ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online