• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, February 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सपा- बसपा छोड़ कई दर्जन चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद भाजपा में हुए शामिल

गौरा- बरहज की श्वेता जायसवाल, सीयर के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह भी हुए भाजपाई

up80.online by up80.online
February 8, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
सपा- बसपा छोड़ कई दर्जन चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद भाजपा में हुए शामिल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस छोड़कर नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के अध्यक्षों, नगर निगम के पार्षदों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की अद्वितीय एवं प्रेरणादायी नीतियों व लोककल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे।

Siyar
आलोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख सीयर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 100 फीसदी वोटों में 60 फीसदी वोट हमारा है, बाकी 40 फीसदी वोट में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और भाजपा जिताना है।
प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र दल है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। हम सभी को साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल जिताने का काम करना है।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका बिलारी, मुरादाबाद के अध्यक्ष रघुराज यादव सपा, नगर पालिका धनौरा, अमरोहा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल बसपा, नगर पालिकामसवासी, रामपुर के अध्यक्ष दिनेश गोयल, नगर पालिका चन्दौसी सम्भल की अध्यक्ष लता वाष्णेय, नगर पालिका टुंडला, फिरोजाबाद के अध्यक्ष भवर सिंह, नगर पालिका मऊरानीपुर, झांसी के अध्यक्ष शशि श्रीवास, नगर पालिका लखीमपुर के अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव नगर पालिका मिश्रिख, सीतापुर की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका बांगरमऊ, उन्नाव के अध्यक्ष रामजी, नगर पालिका नवाबगंज, गोण्डा के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, नगर पालिका नौतनवा, महराजगंज के अध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका गौरा बरहज के अध्यक्ष श्वेता जायसवाल बसपा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता लेने वाले नगर पंचायत के अध्यक्षों में सिसौली मुजफ्फरनगर की सुभाषिनी सिंह, शाहपुर मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अकरम आप, एलम शामली की रीना, ननौता सहारनपुर से रूमाना खान बसपा नरौरा बुलन्दशहर से प्रीति यादव बसपा बीबीनगर बुलन्दशहर गुडडी देवी, गुलावठी बुलन्दशहर नेहा यादव सपा ज्ञानपुर भदोही से घनश्याम दास गुप्ता, लम्भुआ सुल्तानपुर से अवनीश कुमार सिंह अंगद, भारतगंज प्रयागराज से फरा बेगम, कोरांव प्रयागराज ओम प्रकाश केसरी, अनपरा सोनभद्र विश्राम प्रसाद जैसवार, ज्योति खुड़िया मैनपुरी से प्रेमलता माथुर, फतेहगंज पुरवी बरेली से संजय पाठक, खखरैरू फतेहपुर ज्ञानचन्द्र केसरबानी, मानिकपुर चित्रकूट से रानी कोल, एरच झांसी से जयचन्द्र राजपूत, शिवराजपुर कानपुर से निर्मल कटियार, तिंदवारी बांदा से सुधा साहू, खरेला महोबा से संतोष सिंह, परसदेपुर रायबरेली विनोद कौशल, सलौन रायबरेली से चन्द्रशेखर रस्तोगी, हैदराबाद उन्नाव ब्रज किशोर वर्मा, मोहान उन्नाव से समरजीत, बीघापुर उन्नाव सुशील कुमार, औराव उन्नाव राकेश कुमार, उगू उन्नाव अनिता, नवाबगंज उन्नाव दिलीप कुमार, सफीपुर उन्नाव गरिमा, गंगाघाट उन्नाव कोमदी पाण्डेय, मधौगंज हरदोई अनुराग मिश्रा, हैदरगढ़ बाराबंकी आलोक तिवारी, रामनगर बाराबंकी रामसरन पाठक, देवा बाराबंकी हारून वारसी, घुघली महराजगंज संतोष जायसवाल, चौक महराजगंज संगीता देवी, परतावल महराजगंज प्रियंका गुप्ता, मथौली कुशीनगर नवरंग सिंह, फालिजनगर कुशीनगर शत्रुधन शाही, सुकरौली कुशीनगर राजनीति कश्यप, बढ़नी सिद्धार्थनगर सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर उमा अग्रवाल, अजमतगढ़ आजमगढ़ ललिता साहनी, मधुवन मऊ आरती मल्ल, उरूवा गोरखपुर रामफेर कन्नौजिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।
ये ब्लॉक प्रमुख हुए शामिल:
भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने वाले ब्लॉक प्रमुखों में सीयर बलिया आलोक सिंह, उरूवा प्रयागराज आरती गौतम, करछना प्रयागराज सरोज द्विवेदी, चाका प्रयागराज अनिल सिंह पटेल, कोंराव प्रयागराज मुकेश कोल, फतेहगंज पश्चिम बरेली सत्येन्द्र यादव, भोजीपुरा बरेली योगेश पटेल, बागंरमऊ उन्नाव सुनीता दिवाकर सपा, उन्नाव ज्ञानेन्द्र सिंह सपा, बांसडीह बलिया सुशीला देवी, लार देवरिया अनुभा सिंह, भलुअनी देवरिया छददू यादव, मिर्जापुर लालगंज श्रीमती फिरती देवी सपा सहित विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 150 से अधिक नगर निगम के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए।

Previous Post

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

Next Post

निजी विश्वविद्यालयों में हो रही आरक्षण के नियमों की अनदेखी-सपा

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा
बड़ी खबर

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Next Post
UP politics

निजी विश्वविद्यालयों में हो रही आरक्षण के नियमों की अनदेखी-सपा

बेल्थरा रोड: जीएमएएम इंटर कॉलेज में शुरू हुआ आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट

बेल्थरा रोड: जीएमएएम इंटर कॉलेज में शुरू हुआ आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट

बलिया में अटल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सीएम योगी से की मुलाकात

बलिया में अटल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सीएम योगी से की मुलाकात

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

2 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

5 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

22 hours ago
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

by up80.online
February 20, 2026
0

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में सशक्त हो रही हैं विद्युत सखी यूपी80 न्यूज, लखनऊ उप...

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

February 16, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online