• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीयर ब्लाक को पूर्वांचल का सर्वाधिक विकसित ब्लाक बनाना ही उनका लक्ष्य है: आलोक सिंह

सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने 2 साल के विकास कार्यो का लेखा जोखा पेश किया

up80.online by up80.online
December 6, 2023
in यूपी
0
सीयर ब्लाक को पूर्वांचल का सर्वाधिक विकसित ब्लाक बनाना ही उनका लक्ष्य है: आलोक सिंह
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया

बेल्थरारोड के सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने दो साल बेमिसाल के तहत अपने अब-तक के किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने उससे सम्बन्धित एक किताब का विमोचन किया। कहा कि सीयर ब्लाक को पूर्वांचल का सर्वाधिक विकसित ब्लाक बनाना ही उनका लक्ष्य है।
सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में बुधवार की अपराह्न ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी मधुछंदा सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से किए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

आलोक सिंह ने कहा कि पुस्तक विमोचन का कार्य उन्होंने पारदर्शिता के लिए किया है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों के दौरान विभिन्न ग्रामों में सवा सौ से अधिक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इस दौरान 83 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही 41 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें पेयजल, प्रकाश, मार्ग, जल निकास आदि जनता की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सिंह के जन्म दिन पर केक काट उनके दीर्घायु की कामना भी की गई। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, सामूहिक विवाह, पेंशन, मनरेगा, पेयजल, पंद्रहवां वित्त व पंचम राज्य वित्त की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

Previous Post

भर्ती नियम में बदलाव: अपर निजी सचिव के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

Next Post

चकबन्दी महकमे में बड़ा एक्शन, कई अफसरों पर गिरी गाज, मुजफ्फरनगर, बलिया सहित कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
UP politics

चकबन्दी महकमे में बड़ा एक्शन, कई अफसरों पर गिरी गाज, मुजफ्फरनगर, बलिया सहित कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज

Ballia: बहन की शादी से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत

Ballia: बहन की शादी से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत

UP politics

तीन बार चालान पर निरस्त होगा लाइसेंस- मुख्य सचिव

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online