यूपी80 न्यूज, देवरिया
चर्चित सलेमपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की तरफ से एक और चेहरे की दावेदारी की चर्चा तेज हो गई है। सलेमपुर के पूर्व सांसद रहे हरिवंश सहाय के पुत्र एवं सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रिटायर जज अशोक कुशवाहा सलेमपुर के पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के पुत्र हैं। मूल रूप से जनपद के भाटपार रानी तहसील अंतर्गत कुकुरघाटी गांव के निवासी हैं। बता दें कि हरिवंश सहाय समाजवादी पार्टी से सांसद और भाटपाररानी से चार बार विधायक रहे। उनकी भाटपाररानी, सलेमपुर सीट पर तुती बोलती थी। हरिवंश सहाय की कुशवाहा बिरादरी के साथ-साथ पिछड़े वर्ग मे भी अच्छी पैठ रही है।
अशोक सिंह कुशवाहा को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
रिटायर जज अशोक सिंह कुशवाहा सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत यूपी80 से बात फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप मे हुई है। भारत निरंतर प्रगति की ओर है। सरकार विकास का नए कीर्तिमान स्थापित कर सभी वर्ग का विश्वास जीतने में कामयाब हुई है इन्हीं से प्रभावित होकर के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और पार्टी ने सेवा करने का अवसर दिया तो पार्टी व जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
पूर्व सांसद व रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण की:
इस अवसर पर मिर्जापुर के पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रालोद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, वेद प्रकाश शास्त्री और आरिफ महमूद ने जयंत चौधरी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। रालोद के नेताओं के अलावा पूर्व सांसद एवं व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, पंचायत राज अधिकारी से सेवानिवृत उमा शंकर मिश्रा और कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने भी बीजेपी जॉइन कर ली है।