• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

स्थापना दिवस पर अनुप्रिया पटेल का एलान- तीसरे से संतोष नहीं, पार्टी को नंबर वन बनाना है

भीड़ देखकर गदगद हुईं केंद्रीय मंत्री, कहा- तमाम झंझावतों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है अपना दल (एस)

up80.online by up80.online
November 5, 2023
in यूपी, राजनीति
0
अयोध्या

अयोध्या: भीड़ देखकर गदगद हुईं केंद्रीय मंत्री, कहा- तमाम झंझावतों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है अपना दल (एस)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अयोध्या, 04 नवंबर

“लोकतंत्र जितना समावेशी होगा, उतना ही शक्तिशाली होगा। लोकतंत्र के समावेशी का मतलब लोकतंत्र के चारों स्तंभों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।” अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अयोध्या Ayodhya के राजपूत पैलेस में आयोजित समारोह के दौरान यह बात कही। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मेहनत की बदौलत आज हमारी पार्टी प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी का गौरव हासिल कर चुकी है। लेकिन हमें तीसरे स्थान से संतुष्ट होने की जरूरत नहीं। हमें पार्टी को नंबर वन बनाना है।

समारोह में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ देखकर गदगद हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि तमाम झंझावतों का सामना करते हुए अपना दल निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज पीडीए का राग अलापने वाली समाजवादी पार्टी ने सदैव हमारी पार्टी को तोड़ने का कार्य किया है। वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी ने हमारे तीन विधायकों को तोड़ लिया। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने सदैव दलित-पिछड़ों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के नाम पर प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाया। मेडिकल की परीक्षा नीट में ओबीसी आरक्षण लागू करने का सराहनीय कार्य किया।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यदि नियत साफ हो और मछली की आंख लक्ष्य हो तो सफलता तय है। उन्होंने आह्वान किया कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए हमें जन-जन तक पार्टी के विचारों व सिद्धांतों को लेकर जाना है, उसकी चर्चा करनी है।

हमारी पार्टी जाति जनगणना की पक्षधर:

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज पार्टी का जन्मोत्सव है। आज पार्टी की दशा-दिशा तय करने का दिन है। अपना दल के लिए राजसत्ता महज एक साधन है। व्यवस्था परिवर्तन हमारा मुख्य मकसद है। दलित-पिछड़ों को दमन चक्र से मुक्त कर लोकतंत्र के सभी स्तंभों में स्थापित करने के लिए अपना दल का जन्म हुआ। हमारी पार्टी अपने स्थापना काल से सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है और दलित-पिछड़ों के हक-अधिकार के लिए काम करता आया है। पार्टी के स्थापना काल से जाति जनगणना की मांग रही है। आज आजादी के 75 साल बाद भी लोकतंत्र के सभी स्तंभों में दलित-पिछड़ों की भागीदारी पर्याप्त नहीं है। जति जनगणना से ही इसकी सही स्थिति का आंकलन होगा और पिछड़ों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार होंगी।

पिछड़ों के कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का हो गठन:

श्रीमती पटेल ने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का भी गठन होना चाहिए। इसके अलावा अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो ताकि न्यायपालिका में भी दलित-पिछड़ा वर्ग के होनहार युवाओं को जज बनने का अवसर मिल सके।

प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी मोदी जी की सरकार:

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम देखकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आयोजन की सफलता को लेकर उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह एवं जिलाध्यक्ष कृष्णदेव वर्मा की प्रशंसा की।

पुराने कार्यकर्ता को मुकुट पहनाकर सम्मानित कीं:

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज के पुराने कार्यकर्ता लालजी पटेल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

सपा-बसपा के नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता:

इस अवसर पर अंबेडकर नगर के सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल एवं बसपा के विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने की एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया।

इस अवसर पर विधानमंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, आरबी सिंह, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, अवध नरेश वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, एसपी कुरील, मुन्नर प्रजापति, समस्त विधायकगण, तेजबली सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इनके अलावा अयोध्या जनपद से आने वाले विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा “गवास”, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार मौर्य, प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह व राजेंद्र पटेल, सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव वंशराज पटेल, किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन प्रकाश मौर्य, किसान मंच के प्रदेश महासचिव राजित राम पटेल, अनुसूचित मंच के प्रदेश महासचिव डॉ रामपाल राज पासी, व्यापार मंच के प्रदेश सचिव नरेंद्र वर्मा, पंचायत मंच के प्रदेश सचिव शत्रोहन वर्मा, सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव जयप्रकाश पटेल, जिला महासचिव राजेश पांडे, शिव प्रसाद मौर्य, जिला सचिव रमेश पटेल एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष जनार्दन वर्मा जेडी, विधानसभा अध्यक्ष अंजनी सेना, आदित्य वर्मा, विकास पटेल, गौतम पटेल, रविंद्र कोरी व बबलू वर्मा सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

सीएम योगी की घोषणा-बलियावासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

Next Post

बिजली के बकाएदारों के लिए योगी सरकार लायी विशेष छूट योजना

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
AK Sharma

बिजली के बकाएदारों के लिए योगी सरकार लायी विशेष छूट योजना

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा

इस्तीफा दे चुके सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने क्यों कहा-पार्टी फेसबुक तक सिमट गई है

Uttar Pradesh

अनाथ बच्चों को योगी सरकार देगी हर महीने 4,000 रुपए

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online