• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, October 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

देवरिया से लेकर मेरठ-सुल्तानपुर की घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं: अजय राय

आजमगढ़ दौरा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

up80.online by up80.online
October 11, 2023
in यूपी, राजनीति
0
अजय राय

आजमगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

“योगी सरकार उत्तर प्रदेश में राम राज्य और रूल आफ लॉ का ढ़िंढोरा पीट रही है, जबकि इसकी जमीनी हकीकत और सच्चाई परखने के लिए देवरिया Deoria से लेकर मेरठ हो या सुल्तानपुर की घटनाओं को उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है।“ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय Ajay Rai ने आजमगढ़ Azamgarh दौरा के दौरान यह आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह से शाम तक कानून व्यवस्था पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उन्होंने सभी जिलों का दौर शुरू किया और हर जगह से उन्हें कानून व्यवस्था पर हुए प्रहार की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कांग्रेसी इस सच को जनता और समाज के सामने हर हाल में रखने का काम करेगा। गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लाटघाट में जोरदार स्वागत किया गया।

नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत समारोह में जनपद के 22 ब्लॉक से सभी कांग्रेस जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ढेर सारे लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई सभी का माल्यार्पण कर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने उन्हें दल में और विचारधारा के साथ जुड़कर आगे काम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने आजमगढ़ की पुरानी घटनाओं का स्मरण दिलाते हुए कहा कि जब भी आजमगढ़ के लोगों के ऊपर सरकार ने जोर-जुल्म करने की कोशिश की है तब तब कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनिंद्र मिश्रा और संगठन सचिव अनिल यादव सहित पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मनोज यादव महिला कांग्रेस उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सहला अहरारी, सोशल मीडिया कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सौरभ राय सहित अजीत राय, मनोज सिंह, कौशल कुमार सिंह मुन्ना , युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव संतोष कटाई, शीला भारती,आदि ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह ने किया। अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने किया।

Previous Post

पीएम आवास योजना के पात्रों व अपात्रों की सूची पंचायत भवनों पर लिखी जाएगी, डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया निर्देश

Next Post

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 13 मृतक आश्रितों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
नियुक्ति पत्र

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 13 मृतक आश्रितों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

BJP

दलित समाज को साधने के लिए बीजेपी करेगी महासम्मेलन, हापुड़ से होगी शुरूआत

UP politics

प्रदेश में खाद्यान्न का मुफ्त वितरण 12 से 25 अक्टूबर तक

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
Apna Dal (S)

अपना दल एस की राष्ट्रीय टीम घोषित, नील रतन पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

7 years ago
Aditi Singh Patel

महिला दिवस विशेष: पिता अस्वस्थ व ‘मां’ कर रही देश की सेवा, बेटी निभा रही सामाजिक दायित्व

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online