• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पूर्व मंत्री उत्पल राय ने घोसी में भाजपा की जीत का किया दावा

भाजपा साल के 365 दिन चुनावी तैयारी में जुटी रहती है: उत्पल राय

up80.online by up80.online
September 7, 2023
in यूपी, राजनीति
0
उत्पल राय

पूर्व मंत्री उत्पल राय

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

बलिया जनपद के बेल्थरारोड में भाजपा नेता उत्पल राय ने दावा किया है कि घोसी उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के सुशासन को जनता का समर्थन प्राप्त है। जहां अन्य पार्टियां चुनाव के समय तैयारी करती हैं, वहीं भाजपा वर्ष के 365 दिन तैयारियों में जुटी रहती है। भाजपा की तैयारियां व जनहित कार्यों के चलते घोसी में पार्टी जीत दर्ज करेगी।

बेल्थरारोड के युवा व्यवसाई व अपने सहपाठी आशीष जायसवाल के घर पहुंचे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व इविवि के पूर्व छात्र नेता उत्पल राय पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है, इसलिए वह भारत व इंडिया के मुद्दे उछाल रही है। कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य के समय से देश का नाम भारत चला आ रहा है। कहा कि हम उस अखंड भारत की परिकल्पना करते हैं जिसमें पाकिस्तान, बंगलादेश, भूटान आदि समाहित हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता की छोटी-छोटी आवश्यकताओं पर नजर रखते हैं। 2014 में जब उन्होंने लाल किले से शौचालय निर्माण कार्य की बात कही थी तो उनका विपक्षियों ने खूब मजाक उड़ाया था। परन्तु प्रधानमंत्री उन महिलाओं के दर्द को समझते थे, जब उन्हें शौच जाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी रात का इंतजार करना पड़ता था। जिस देश के प्रधानमंत्री का लोगों की छोटी से छोटी परेशानियों पर नजर हो, उसे हराना विपक्षी गठबंधन के वश की बात नहीं है। कहा कि आज मोदी व योगी का सुशासन लोगों की समझ में आ रहा है। कहा कि अभी हाल में नोएडा में मैं रात को एयरपोर्ट पर उतर कर अपने गंतव्य स्थान के लिए ओला बुक किया। ओला वाला मुझे ले जाने के लिए सहर्ष तैयार हो गया। जब मैंने पूछा कि एक अनजान आदमी को रात को लेकर जाने में तुम्हें भय नहीं लगता। तो उसका कहना था कि योगी सरकार के पहले हमने रात को सवारी ले जाना छोड़ दिया था। परन्तु आज प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखते हुए उनका यह भय काफूर हो गया है। कहा कि आज आवास, शौचालय आदि के आवंटन को लेकर कोई भेदभाव का आरोप नहीं लगा। रेलवे से लेकर राजमार्गों का विकास तेजी से जारी है। देश व प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
सिल्वर
सिल्वर पब्लिक स्कूल,चकिया
Previous Post

स्वतंत्रता सेनानी, गोरखधाम सहित कई ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव

Next Post

शिक्षामित्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला, सांसदों को सौंपा मांग पत्र

up80.online

up80.online

Related Posts

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
शिक्षा मित्र

शिक्षामित्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला, सांसदों को सौंपा मांग पत्र

Sudhakar Singh, Ghosi

घोसी की जनता ने बड़बोलापन व दलबदलुओं को नकारा, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को दी पटखनी

घोसी

घोसी उपचुनाव: हार के बावजूद दारा सिंह चौहान व ओमप्रकाश राजभर बनेंगे मंत्री!

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

5 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

20 hours ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

1 hour ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

by up80.online
July 3, 2026
0

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान यूपी80 न्यूज,...

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online