• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भूजा का पैसा मांगने पर दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

परिजनों ने युवक को अस्पताल में किया भर्ती

up80.online by up80.online
August 20, 2023
in यूपी
0
भूजा

भूजा का पैसा मांगने पर दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हब्सापुर गांव में एक भूजा बेचने वाले दलित समाज के युवक को दबंगों से भूजा का पैसा मांगना भारी पड़ गया। दबंगों ने दलित युवक को लाठी डंडों से पिटकर बेहोश कर दिया। रविवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी सीयर ले आई, लेकिन युवक की स्थिति गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के चकहब्सापुर निवासी राम प्रवेश (30 वर्ष) ठेले पर भूजा बेचकर अपने परिवार पालन पोषण करता है। शनिवार की रात भी वह ठेले पर भूजा बेचने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर निवासी दो युवक उससे भूजा लिए। जब दलित युवक रामप्रवेश ने उनसे भूजा का पैसा मांगा तो वो नाराज हो गए और लाठी डंडों से मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। उसके बेहोश होने पर वह वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, परन्तु उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों द्वारा भीमपुरा पुलिस को इसकी सूचना देने पर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार रविवार को घायल का इलाज करवाने सीएचसी सीयर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्रवाई के बारे में थानाध्यक्ष भीमपुरा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।

थानाध्यक्ष भीमपुरा के अनुसार इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। जानकारी दी कि उनका लोकेशन गोरखपुर बता रहा है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Rajbhar
Rajya Sabha MP Sakal Deep Rajbhar, Ballia
Ballia
RK Public School, Bhimpura, Ballia
Previous Post

वाहन पर ‘जाति सूचक’ शब्द लिखना पड़ेगा महंगा, देना पड़ेगा 5000 रुपए जुर्माना

Next Post

घोसी उपचुनाव : चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
दारा सिंह चौहान

घोसी उपचुनाव : चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही

जूता कांड

सपा के ओबीसी सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

जावेद

एसटीएफ व आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Recommended

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

6 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online