• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मीरजापुर के सभी डैम प्यासे, धान की खेती पर पड़ा प्रतिकूल असर, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुलायी बैठक

आजादी के बाद पहली बार इस तरह का उत्पन्न हुआ संकट

up80.online by up80.online
July 26, 2023
in यूपी
0
मीरजापुर

मीरजापुर: कम बारिश की वजह से धान की खेती पर पड़ा प्रतिकूल असर, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुलायी बैठक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, मीरजापुर

कम बारिश की वजह से मीरजापुर Mirzapur जनपद में धान Paddy की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जनपद के सभी डैम Dam सूख गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व मीरजापुर जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने स्थिति की समीक्षा की एवं इससे निपटने हेतु जनपद के समस्त सिंचाई अभियंताओं के साथ बैठकर आवश्यक निर्देश दीं।

आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि जनपद के लगभग सभी डैम कम वर्षा के कारण बहुत कम भरे हैं। वर्तमान में कम बारिश के कारण यह संकट और विकराल हो गया है। इसकी वजह से जनपद के लाखों हैक्टेयर में होने वाली खरीफ की मुख्य धान की फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है और धान की नर्सरी सूख रही है।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अन्नदाता की लगातार माँगों के निराकरण और इस नए संकट से उबरने हेतु जनपद के सभी अभियंताओं के साथ अष्टभुजा डाक बंगले में बैठक कर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समीक्षा की और इसके निराकरण हेतु समस्त अभियंताओं से अपने संसदीय क्षेत्र के अगले प्रवास में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बाण सागर परियोजना, सोन लिफ्ट व नारायणपुर पम्प कैनाल के पानी पर भी हुई चर्चा:

श्रीमती पटेल ने बाण सागर परियोजना से प्राप्त होने वाले जल, सोन लिफ्ट के माध्यम से मिलने वाले जल और नारायणपुर पम्प कैनाल के जल को जरगो और अहरौरा कमांड में पहुंचाने हेतु विशेष चर्चा की तथा इन तीनों परियोजनाओं के जल की क्षेत्रीय आवश्यकताओं में उपयोगिता पर भी चर्चा कर इस पर भी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल, मिर्जापुर अपने अधीनस्थ अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता अदवां बांध प्रखंड, सिरसी बांध प्रखंड , मिजार्जपुर कैनाल प्रखंड, चुनार सिंचाई खंड और लघु डाल एवं नलकूप डिवीजन के सभी अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।

गर्मियों में पशु-पक्षियों को भी हुई थी दिक्कत:

डैम में पानी की कमी की वजह से जनपद के पशु-पक्षियों को भी इस बार गर्मियों के मौसम में गंभीर समस्या झेलनी पड़ी। जनपद के अधिकांश तालाबों व नहरों में पानी न होने की वजह से जानवरों को ज्यादा संकट का सामना करना पड़ा।

पढ़ते रहिए www.up80.online सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण 

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

मिर्जापुर: कांवरियों से भरी बस में करंट उतरने से मचा हड़कंप, चालक समेत आठ लोग झुलसे

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त

up80.online

up80.online

Related Posts

किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
Next Post
UP politics

प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त

Ashish Patel

उपलब्धि: सोनभद्र में इसी सत्र से शुरू होगी माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Manipur

मणिपुर हिंसा से आहत बिहार भाजपा के प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
अखिलेश यादव

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online