• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मीरजापुर: आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण

अनुप्रिया पटेल ने कहा-ब्रिज के निर्माण से जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी, जनपद में आवागमन और बेहतर होगा

up80.online by up80.online
July 9, 2023
in यूपी
0
आम घाट

मीरजापुर: आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मीरजापुर, 9 जुलाई

आम घाट रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Union Minister Anupriya Patel ने रविवार को आमघाट पर निर्मित होने वाले प्रस्तावित ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया एवं उपस्थित चीफ इंजीनियर व वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अगस्त से शुरू हो जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के मौके पर मझवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.विनोद बिंद और भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद भी मौजूद थे।

Conducted on-site inspection of the proposed two lane Road Over Bridge (ROB) on LC 3 spl. at Aamghat crossing at km. 731/13-15 in lieu of crossing No. 3 in DDU-PRYG Section, alongwith the officers of North Central Railway. pic.twitter.com/h3uyuau6jP

— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) July 9, 2023

मीरजापुर जनपद में प्रयागराज-पं.दीन दयाल उपाध्याय मार्ग रेलवे लाइन पर आमघाट क्रॉसिंग (आमघाट-चुनार मार्ग) के पास सम्पार संख्या तीन स्पेशल पर टू लेन रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य  अगस्त से शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने बताया कि लगभग 60.07 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ब्रिज का निर्माण कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के साथ ही पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि जनपद में तैयार विश्व विख्यात कालीन को देश के अन्य क्षेत्रों एवं विदेश में पहुंचाने के लिए इस मार्ग का उपयोग वाराणसी आने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मीरजापुर-चुनार क्षेत्र की जनता आने-जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करती है।  ऐसे में आमघाट पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से यहां पर जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी। आवागमन बेहतर हो जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉ. एस पी पटेल, प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव आईटी मंच दुर्गेश पटेल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच कीर्ति केसरी, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिलाध्यक्ष आईटी मंच हेमंत बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित पटेल, अभिषेक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष रतन जयसवाल, राजेश मौर्य, भगवान दास प्रजापति, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

पढ़ते रहिए www.up80.online अमित शाह का दावा-मोदी सरकार में पिछड़े समाज के 27 परसेंट मंत्री

makau club
Makau club and Restaurant, Prayagraj
सिल्वर
सिल्वर पब्लिक स्कूल,चकिया
Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
Previous Post

किसी भी अपराध का खुलकर विरोध करें बच्चियां, महिला पुलिस ने किया जागरूक

Next Post

कभी अपराधियों के बीच खौफ का पर्याय रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के साथ पड़ोसी ने की बदतमीजी

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव आयोग
बड़ी खबर

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Next Post
सुलखान सिंह

कभी अपराधियों के बीच खौफ का पर्याय रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के साथ पड़ोसी ने की बदतमीजी

रमाशंकर राजभर

Ballia: सपा ने एसडीएम से दूर पोलिंग स्टेशनों की शिकायत की

RLD

बाढ़ के प्रकोप से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं-रामाशीष राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

2 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

3 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

Trending

चुनाव आयोग
बड़ी खबर

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

by up80.online
March 7, 2026
0

चुनाव आयोग ने जारी की दावे एवं आपत्तियों की विस्तृत जानकारी युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश के...

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online