• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मऊ की इस बेटी की प्रतिभा से प्रभावित हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

संघर्षों के बावजूद एग्जाम में अव्वल आने पर खुद मुख्य सचिव ने बिटिया के परिजनों से बात की

up80.online by up80.online
April 29, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
Pawani Maddheshia

माता-पिता के साथ पावनी मद्धेशिया, मऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मऊ के मारूफपुर के गांधी कॉलेज के छात्र रहे हैं मुख्य सचिव

यूपी80 न्यूज, मऊ/लखनऊ

‘आगे बढ़ने की दृढ़ शक्ति अगर मन में हो तो कोई बाधा रोक नहीं सकती।’

प्रदेश के मऊ Mau जनपद की बेटी पावनी मद्धेशिया Pawani Maddheshia पर ये पंक्तियां पूरी तरह सही साबित होती हैं। पावनी ने तमाम संघर्षों के बावजूद माध्यमिक शिक्षा, परिषद हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। पवनी मद्धेशिया की प्रतिभा से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा CS Durga Shankar Mishra ने सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए बात कही है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा कहते हैं,

“मऊ के मारूफपुर के गांधी कॉलेज से पढ़ने वाली पावनी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा High School में 95.33% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस कॉलेज से मैंने भी कक्षा-6 की पढ़ाई पूरी की थी। पावनी बिटिया की इस उपलब्धि पर मैंने उसे व उसके परिवार को कॉल कर आज बधाई दी।“

Pawani Maddheshia
Pawani Maddheshia, Mau

एक्जाम के समय पावनी के भाई का निधन:

मुख्य सचिव श्री मिश्रा लिखते हैं,

“जब पावनी बिटिया हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी तो उसी दौरान उसके 16 वर्षीय भाई की किडनी फेल्योर की वजह से मृत्यु हो गई थी। इन जटिल परिस्थितियों में भी पावनी ने धैर्य के साथ खुद को संभाला। वह अपने गाँव रामपुर बेलौली से रोजाना 4KM एक तरफ से यानि कुल 8KM साइकिल चलाकार पढ़ने जाती है।“

Pawani Maddheshia, Mau
Pawani Maddheshia, Mau

परचून की दुकान चलाते हैं पावनी के पिता:

पावनी की प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्य सचिव कहते हैं

“पावनी के पिता गाँव में परचून की दुकान चलाते हैं। पावनी स्वयं अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का कार्य करती है। उसकी यह प्रेरणादायी उपलब्धि हमें यह संदेश देती है कि हमारे प्रदेश के गांव के बच्चे पूरी प्रतिभा व लगन के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।“

आईएएस अधिकारी बनना चाहती है पावनी:

दुर्गा शंकर मिश्रा कहते हैं,

“पावनी का सपना पढ़-लिख कर IAS अधिकारी बन देश सेवा करने का है। मेरी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह पावनी बिटिया को ऐसे ही शक्ति प्रदान करें, जिससे वह अपने सपनों को पूरा कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करे। प्रदेश सरकार की ओर से उसे हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।”

Durga Shankar Mishra
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

मऊ के मधुबन क्षेत्र के रहने वाले हैं मुख्य सचिव:

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा खुद मऊ के मधुबन क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव में ही पूरी की है।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

बहुचर्चित अधिवक्ता राजनारायण सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव सहित चार को उम्र कैद

Next Post

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 5 की मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
Next Post
UP politics

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 5 की मौत

संजय उपाध्याय

बलिया में बागी संजय उपाध्याय सहित चार के खिलाफ सपा का एक्शन

स्लेटी चट्‌टानें

धरती के उथल-पुथल के प्रमाण स्थल 'स्लेटी चट्‌टानों' पर गंदगी, संरक्षण की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

6 days ago
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

2 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

1 week ago
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

Trending

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

by up80.online
February 9, 2026
0

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ लोक जीवन फाउण्डेशन  के द्वारा हिंदी मीडिया...

एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online