• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई को लेकर नीतीश कुमार पर भड़कीं मायावती, कहा-दलित समाज में गहरी नाराजगी

दलित समाज से आने वाले बेहद ईमानदार छवि वाले गोपालगंज के डीएम जी.कृष्णैया की जघन्य हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है बाहुबली आनंद मोहन

up80.online by up80.online
April 23, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
आनंद मोहन

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार से नाराज हुईं मायावती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/पटना

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राजपूतों को गोलबंद करने के लिए बिहार के बाहुबली आंनद मोहन Anand Mohan की पैरोल पर रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar घिर गए हैं। बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती Mayawati ने नीतीश सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए गहरी नाराजगी जतायी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati ने रविवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है,

“बिहार की नीतीश सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनंद मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है।

आनंद मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम श्री कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समा में काफी रोष है। चाचहे कुछ मजबूरी हो किंतु बिहार सरकार इस पर जरूर पुनर्विचार करे।”

आनंद मोहन
बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार पर भड़कीं मायावती

बेटे की शादी को लेकर पैरोल पर हैं आनंद मोहन:

राजपूत बिरादरी से आने वाला पूर्व सांसद आनंद मोहन फिलहाल 15 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर है। पिछले छह महीने में आनंद मोहन को तीसरी बार पैरोल पर रिहा किया गया है। आनंद मोहन का बेटा चेतन आनंद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी आरजेडी से विधायक है। चेतन आनंद की 24 अप्रैल को सगाई है और तीन मई को देहरादून में शादी है।

आनंद मोहन
आनंद मोहन

बेटी की शादी में भी मिली थी पैरोल:

इससे पहले आनंद मोहन को उसकी बेटी सुरभि आनंद की सगाई में भी 5 नवंबर 2022 को पैरोल पर रिहा किया गया था। दूसरी बार बेटी की शादी पर फरवरी महीने में पैरोल पर आनंद मोहन को रिहा किया गया।

राजपूतों को गोलबंद करने के लिए नीतीश सरकार कर रही है यह पहल:

बिहार की राजपूत बिरादरी में आनंद मोहन की गहरी पैठ है। बिहार की राजनीति में चर्चा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजपूतों को साधने के लिए नीतीश सरकार ने आनंद मोहन को रिहाई के लिए नोटिफिकेशन जारी करके नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत आनंद मोहन की जेल से रिहाई हो सकती है। नोटिफिकेशन के बाद अब ड्यूटि पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या अपवाद की श्रेणी में नहीं आएगा, बल्कि यह एक साधारण हत्या मानी जाएगी।

उम्र कैद की सजा काट रहा है बाहुबली:

4 दिसंबर 1994 को बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद में बिहार पीपुल्स पार्टी BPP के नेता एवं बाहुबली छोटन शुक्ला Chhotan Shukla की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद छोटन शुक्ला के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान गोपालगंज Gopalganj के डीएम जी.कृष्णैया DM G Krishnaiah हाजीपुर में एक खास मीटिंग के बाद मुजफ्फरपुर हाईवे होकर गोपालगंज वापस आ रहे थे। रास्ते में छोटन शुक्ला के समर्थक उसका शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान डीएम जी.कृष्णैा की गाड़ी आ गई और उग्र भीड़ ने उन्हें गाड़ी से जबरन बाहर निकालकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। उनकी गाड़ी पर चारों तरफ से पत्थरबाजी की गई। इस हत्याकांड की पूरी दुनिया में चर्चा हुई।

इस हत्याकांड में बाहुबली आंनद मोहन के अलावा छोटन शुक्ला के भाई मुन्ना शुक्ला, अखलाक अहमद और अरुण कुमार को फांसी की सजा Sentence to death सुनाई गई, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। हालांकि वर्ष 2008 में सबूतों के अभाव में इन आरोपियों को रिहा कर दिया गया। लेकिन आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। आनंद मोहन अभी भी जेल में है। तेलंगाना के महबूब नगर के रहने वाले जी कृष्णैया 1985 बैच के बिहार कैडर के ईमानदार आईएएस अधिकारी थे। वह अपनी साफ-सुथरी छवि और ईमानदारी के लिए चर्चित थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन खरीद पर 40 से 100 परसेंट तक सब्सिडी

Previous Post

‘मेल कराती मधुशाला’ भूल जाइए, अब कहिए- ‘मेल कराती रक्तशाला’

Next Post

सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने पाला बदला, भाजपा में हुईं शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
Next Post
शाहजहांपुर

सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने पाला बदला, भाजपा में हुईं शामिल

नीतीश कुमार

विपक्षी एकता हेतु अखिलेश यादव से मिले नीतीश कुमार, कहा-खतरे में है लोकतंत्र

UP politics

यूपी नगर निकाय चुनाव: मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

2 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

by up80.online
July 25, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, ओबरा इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण...

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online