• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

यूपीजीआईएस2023: वाराणसी में 13622 करोड़ रुपए का होगा निवेश

पीएम मोदी ने यूपी के सांसद के रूप में उद्योगपतियों का किया स्वागत

up80.online by up80.online
February 10, 2023
in यूपी, राजनीति
0
इंवेस्टर्स समिट 2023

इंवेस्टर्स समिट 2023 का उद्धाटन करते हुए पीएम मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

वाराणसी के आयुक्त ऑडिटोरियम में आयोजित ‘जनपद स्तरीय निवेश कुंभ’ में किया गया

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय लखनऊ Lucknow में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ UPGIS2023 का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। जिसका प्रसारण वाराणसी Varanasi के आयुक्त ऑडिटोरियम में आयोजित ‘जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में किया गया। इंवेस्टर्स समिट के दौरान वाराणसी में 22 विभागों के 434 एमओयू हस्ताक्षरित हुए, जिसमें 13621.91 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

GIS2023
लखनऊ: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के उद्धाटन अवसर पर पीएम मोदी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, आयुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण अभिषेक गोयल, उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी मण्डल एवं मोहन कुमार शर्मा उपायुक्त उद्योग के अलावा औद्योगिक / व्यापारिक / निर्यातक / टूरिज्म / रियल इस्टेट संगठनों के पदाधिकारीगण एवं निवेशकों, समस्त सम्बन्धित विभागों के लोग उपस्थित रहे। जनपद के प्रमुख उद्यमीगण राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव, आईआईए नीरज पारिख, महामंत्री, आईआईए एवं लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक के लगभग 150 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इंवेस्टर्स समिट 2023
जनपद स्तरीय निवेश कुंभ, वाराणसी

वाराणसी जनपद में 13621.91 करोड़ का निवेश:

इंवेस्टर्स समिट के दौरान वाराणसी में 22 विभागों के 434 एमओयू हस्ताक्षरित हुए, जिसमें 13621.91 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें एमएसएमई विभाग में 212 निवेशकों ने 5403.74 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्ताव उपलब्ध कराया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सांसद के रूप मे भी मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। उत्तर प्रदेश की धरती गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक वैभव समेटे हुए है। पहले प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य, घोटाला राज्य तथा खराब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रदेश ने पिछले 6 साल में ही अपनी पहचान वेल्थ क्रिएटर के रूप में, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, के रूप में पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह निवेश सबके लिए शुभ हो, मंगल हो यही मेरी कामना है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और आगे कुछ दशकों तक यह बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंत्र रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म व परफार्म मॉडल को अपनाते हुए प्रदेश ने बहुत सुधार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अपने निर्यात को दोगुना किया है। उत्तर प्रदेश भारत की फूड बास्केट के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस निवेश सम्मेलन में 6343 निवेश एमओयू हुए हैं तथा इससे लगभग 32 लाख करोड़ के निवेश होंगे जिससे की लगभग 95 लाख नौकरियां सृजित होंगी। प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला गया है तथा उद्योगपतियों को मैं विश्वास दिलाता हुँ कि आपके साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।

लखनऊ कार्यक्रम में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, मुकेश अंबानी, नटराजन चंद्रशेखरन चेयरमैन टाटा, ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल बिचर आदि लोगों द्वारा भारत तथा उत्तर प्रदेश में निवेश के संबंध में हुए सुधार पर बात रखी गयी।

Previous Post

पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का किया उद्धाटन, कहा-6 सालों में यूपी ने नई पहचान बनाई है

Next Post

देश में सबसे ज्यादा यूपी में हैं ई-रिक्शा : नितिन गडकरी

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
गडकरी

देश में सबसे ज्यादा यूपी में हैं ई-रिक्शा : नितिन गडकरी

बलिया

सूदखोरों से परेशान गन व्यावसायी के आत्महत्या से आहत व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

लक्ष्मण आचार्य

पूर्वांचल के ब्राह्मण व दलित वोटों में सेंध की रणनीति, शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल तो लक्ष्मण आचार्य सिक्किम के बने राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

9 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online