• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा- पिछले कुछ समय से विधायकों का सम्मान कम करने की हो रही है कोशिश

विधायकों का सम्मान अधिकारियों की जिम्मेदारी-महाना

up80.online by up80.online
February 3, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को कहा कि विधायकों का सम्मान उस क्षेत्र की जनता का सम्मान है, लेकिन पिछले कुछ दशकों से विधायकों का सम्मान कम करने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को सम्मान देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। विधायक समूहों के साथ बैठकों की श्रंखला में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने व्यावासायिक क्षेत्र से जुडे़ विधायकों के साथ गुरुवार को ‘संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों से कहा कि हम सब जिस क्षेत्र में हैं उस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का काम करे।

सतीश महाना ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत जनता के प्रतिनिधि होने के नाते सबसे बड़ी जिम्मेदारी विधायिका की ही दिखाई पड़ती है। इसलिए हम सबको इस क्षेत्र में रहते हुए जनहित में विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा अब वह देश की विधानसभाओं का नेतृत्व करने को तैयार है। पहले यूपी विधानसभा की चर्चा नहीं होती थी, लेकिन यहां हो रहे बदलावों की अब चर्चा दूसरी विधानसभाओं में भी हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यूपी विधानसभा में अभी और भी बदलाव देखने को मिलेंगे। मेरा यूपी विधानसभा के प्रति पुरानी धारणा बदलने का प्रयास है।

विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना ने कहा कि बजट सत्र के बाद एक साल पूरा होने पर विधायकों के साथ ग्रुप डिस्कशन का काम किया जाएगा, जिससे मालूम हो सके कि उन्होंने इस अवधि में क्या सीखा और अभी और क्या बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा की छवि में अब धीरे धीरे बदलाव हो रहा है। इस मौके पर विधायक सिद्वार्थनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा में डिबेट का चलन अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है, जो चिन्तनीय है। अगर डिबेट होगी तो सदन का कार्यवाही भी लम्बे समय तक संचालित होगी।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि यूपी विधानसभा अब शिखर पर पहुंच रही है। साज सज्जा के साथ तकनीकी क्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।  उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अधिकारी सदन में उपस्थिति नहीं रहते है। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश के साथ अब यूपी विधानसभा की भी छवि बदल रही है। विधायक रीतेश गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों जब हमने अपने परिवार के साथ विधानसभा का भ्रमण किया तो मेरी बेटी के मुंह से निकला ‘‘वाह इतनी सुंदर यूपी विधानसभा’’।

पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) विधायक जय कुमार सिंह ‘जैकी’ ने कहा कि सेफ सिटी योजना के तहत विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी  लगवाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चैधरी समेत कई अन्य विधायकों ने अधिकारियों की तरफ से प्रोटोकाल न मिलने की बात रखने के साथ ही अपनी समस्याओं को बताया। आयोजित बैठक में सहित मंचासीन मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता, अनिल राजभर, राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, सुरेश राही, कपिल देव अग्रवाल, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ एवं सदस्य विधान सभा विपिन कुमार डेविड, रमेश सिंह, महेश चन्द गुप्ता, निर्मल वर्मा, पीयुष रंजन निषाद, राकेश पाण्डेय, मनीष कुमार उर्फ मन्टू, सुरेन्द्र कुशवाहा, सभाकुंवर रमेश चन्द्र मिश्र, डाॅ0 सुनील पटेल, रत्नाकर मिश्र, जाहीद, राजीव गुम्बर, देवेन्द्र कुमार निम, छोटेलाल वर्मा, प्रकाश द्विवेदी, सहित कई सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

‘योगी जी – मोदी जी न्याय करें। हमार घर तक लिखवा लिए हैं’- सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या

Next Post

आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन

up80.online

up80.online

Related Posts

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
Next Post
राहुल प्रकाश कोल

आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन

BJP

एमएलसी चुनाव: पांच में से चार सीटों पर दिखा भाजपा का दम, सपा बेदम

Amul

महंगाई: अमूल दूध की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, 3 रुपए प्रति लीटर महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

4 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

3 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

1 week ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

by up80.online
February 23, 2026
0

परिवहन मंत्री के भाई पहुँचे आकाश पटेल के आवास पर, व्यक्त की शोक संवेदना यूपी 80 न्यूज़,...

BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online