यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
राहुल गांधी Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी MP Santokh Chaudhary (76 साल) का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई।

संतोष चौधरी पंजाब के पहले शिक्षा मंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे और पंजाब के दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। वह पंजाब में मंत्री भी रह चुके थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं।

संतोख चौधरी 2004 से लेकर 2010 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने अकाली दल के सरवन सिंह को हराया था।













