यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदेश के छह प्रांतीय अध्यक्षगणों ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं शुरू की। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे की अगुवाई में बाराबंकी से प्रादेशिक यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं निकालकर पूरे उत्तर प्रदेश में 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
नकुल दुबे ने कहा कि यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। अभी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान को लेकर बूथ लेवल तक संघर्ष करने के लिए तैयार है। पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने कहा कि कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही है, जो राजस्थान से निकलकर दिल्ली होते हुए जनवरी में उत्तर प्रदेश पहुंचेगी।
श्री पुनिया ने कहा कि राहुल जी की अगुवाई में चल रही यात्रा ने देश की आवाम में जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया है और उसी का नतीजा है कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के पतन की शुरूआत हो चुकी है।
प्रादेशिक अवध प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा में नकुल दुबे के साथ पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया, सुशील पासी, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शहाना सिद्दीकी, ज्ञानेश शुक्ला, प्रदीप मौर्या, जलालुद्दीन गुड्डू, समीर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।
पश्चिमी जोन:
पश्चिम जोन की प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुददीन सिद्दीक़ी के नेतृत्व में जनपद हापुड़ ब्रजघाट पर गंगातट पर आरती कर शिवचौक ब्रजघाट से हुई।
