जन्मदिन पर मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से न्याय का साथ देने का आह्वान किया
लखनऊ, 22 नवंबर
अन्याय का विरोध व न्याय का साथ देना ही मुलायम सिंह यादव है। अपने जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने आह्वान किया कि जितने जवान हैं वो भी आगे चलकर मुलायम सिंह बने। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव का 81 किलोग्राम का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।
जन्मदिन के अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नौजवान हमारी तरह हो जाएं, यहीं सच्चा सम्मान है। हालांकि जन्मदिन के अवसर पर सपा संस्थापक कुछ खफा थे, उन्हें मनाकर पार्टी मुख्यालय लाया गया।
मुलायम सिंह यादव ने अपने 81वें जन्मदिन पर पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह के साथ केक काटा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अहमद हसन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़िए: 2022 में भाजपा गठबंधन बनाम समाजवादी पार्टी के बीच होगा कड़ा मुकाबला
इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब पार्टी नौजवानों के हाथ होगी। अत: नौजवानों को आगे आना चाहिए।
गरीबों का जन्मदिन मनायें:
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता गरीबों का जन्मदिन मनाएं। गरीब का जन्मदिन मनाइए तब हम समझेंगे कि हमारा जीवन सफल हुआ। बुंदेलखंड में एक महिला ने संगठन बनाकर त्यौहार के दिन गरीबों के साथ त्यौहार मनाया। आप लोग भी उनकी तरह बनो।
यह भी पढ़िए: सपा के बढ़ते जनाधार से गठबंधन के लिए आगे आए शिवपाल सिंह यादव