• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बाबू जगजीवन राम के बाद एक बार फिर दलित वर्ग से आने वाले नेता बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

up80.online by up80.online
October 4, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
INC

Mallikarjun Kharge, INC

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कर्नाटक के मल्लिकार्जुन खड़गे 9 बार विधायक, 2 बार सांसद व वर्तमान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

बाबू जगजीवन राम के बाद 51 वर्ष बाद दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सचिन पायलट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रार की वजह से अचानक कर्नाटक से आने वाले दलित नेता, 9 बार के विधायक व 2 बार के लोकसभा सांसद व वर्तमान में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आया तो जी-23 के नाराज सदस्य भी उनके साथ खड़े हो गए। अगर खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं तो बाबू जगजीवन राम के बाद 51 वर्ष बाद कांग्रेस के दूसरे दलित वर्ग के अध्यक्ष होंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, केन्द्र सरकार में मंत्री, 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद, लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता भी रह चुके हैं। जब से चुनाव लड़ना शुरू किए है, बस एक बार 2019 में लोकसभा चुनाव में इन्हें हार मिली है।

कांग्रेस
मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के भरोसेमंद मल्लिकार्जुन खड़गे ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी। गुरुवार देर रात तक सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बीच नए अध्यक्ष को लेकर मीटिंग हुई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह खड़गे को 10 जनपथ पर बुलाया गया था।

मार्बल
एकांशी राजमार्बल: टाइल्स, ग्रेनाइट, मार्बल, सिंक, वॉशबेसिन हेतु संपर्क करें, मो. 8984613493

गांधी परिवार के बैकडोर सपोर्ट की वजह से खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो मजदूर आंदोलन से कैरियर की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं। इससे पहले जगजीवन राम 1970-71 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

खड़गे को 1969 में कर्नाटक के गुलबर्गा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। खड़गे ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में वे पार्टी के प्रचार के लिए पर्चा खुद बांटते थे और स्लोगन दीवारों पर लिखते थे।

खड़गे 1972 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद वे 2008 तक लगातार 9 बार विधायक चुने जाते रहे। साल 2009 में पार्टी ने उन्हें गुलबर्गा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। इसके बाद वह लोकसभा पहुंचे। वह लगातार दो बार 2009 और 2014 में सांसद बने। खड़गे वर्तमान में राज्यसभा सांसद व प्रतिपक्ष के नेता हैं। मोदी लहर में जीत के बाद खड़गे का कद और बढ़ गया।

PRDF
PRDF Seeds

दक्षिण भारत से होने के बावजूद खड़गे सदन में हिंदी में ही अपनी बातें रखते रहे। राहुल गांधी के उठाए गए राफेल से लेकर नोटबंदी तक के मुद्दों को खड़गे ने लोकसभा में बखूबी रखा, जिससे वे टीम राहुल में भी शामिल हो गए। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही राज्यसभा के जरिए खड़गे ने सदन में एंट्री कर ली। बाद में पार्टी ने गुलाम नबी को हटाकर खड़गे को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था।

2013 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद खड़गे मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे, लेकिन उन्हें केंद्र की पॉलिटिक्स में ही रहने के लिए कहा गया और उनकी जगह कुरूचा (अहीर-गड़ेरिया)  पिछड़ी जाति के के. सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया। खड़गे उस वक्त मनमोहन कैबिनेट में श्रम विभाग के मंत्री थे, जिसके बाद उन्हें रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे 5 साल तक, यानी 2009 से 2014 तक मनमोहन कैबिनेट में मंत्री रहे।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

राजनीतिक करियर में खड़गे का नाम 2 बड़े विवादों में आ चुका है। साल 2000 में कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. राजकुमार का चंदन तस्कर वीरप्पन ने अपहरण कर लिया था। उस वक्त खड़गे प्रदेश के गृह मंत्री थे, जिसके बाद विपक्ष ने उनकी भूमिका पर सवाल उठाया। वहीं इसी साल नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। हालांकि अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार में पत्नी राधाबाई के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनका एक बेटा कर्नाटक के बेंगलुरु में स्पर्श हॉस्पिटल का मालिक है, जबकि दूसरा बेटा प्रियांक विधायक है। 2019 चुनाव के दौरान खड़गे ने अपनी संपत्ति करीब 10 करोड़ बताई थी।

साभार: सी लाल

Previous Post

मुलायम सिंह यादव की तबियत सीरियस, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र

Next Post

रोक के बावजूद नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, सवारी ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का हो रहा है इस्तेमाल

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
ट्रॉली

रोक के बावजूद नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, सवारी ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का हो रहा है इस्तेमाल

अनफिट वाहन

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं डग्गामार वाहन, प्रशासन मौन

बिल्हौर

भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रेमलता कटियार के रिश्तेदार सहित छह लोग गंगा में डूबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

3 days ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

5 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago
Namrata Singh

आजमगढ़ की नम्रता सिंह बनी पीसीएस अधिकारी

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online