• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पूर्वांवल के कारोबार में आएगी तेजी, मीरजापुर में विकसित होगा लॉजिस्टिक पार्क

up80.online by up80.online
September 3, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
लॉजिस्टिक पार्क

पूर्वांवल के कारोबार में आएगी तेजी, मीरजापुर में विकसित होगा लॉजिस्टिक पार्क

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अश्विनी वैष्णव 5 सितंबर को रखेंगे आधारशिला, पूर्वांचल में निर्मित वस्तुओं को मुंबई बंदरगाह के जरिए विदेश भेजना होगा आसान 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- लॉजिस्टिक पार्क के शुरू होने से मीरजापुर जनपद सहित पूर्वांचल में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

मीरजापुर, 3 सितंबर

मीरजापुर जनपद एवं आसपास के इलाकों में निर्मित वस्तुओं को कम समय में देश के प्रमुख बंदरगाहों के जरिए विदेश भेजने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इन वस्तुओं को अब देश के प्रमुख महानगर सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध होगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से मीरजापुर जनपद के चुनार में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना होने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार, 5 सितंबर को इस मेगा परियोजना की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे।

उत्तर प्रदेश में आगरा, मुरादाबाद और कानपुर के बाद चौथा लॉजिस्टिक पॉर्क मीरजापुर जनपद के चुनार में स्थापित किया जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण में पार्क का विकास 30 करोड़ की लागत से की जाएगी। दूसरे चरण में 70 करोड़ की लागत से अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का कहना है कि लॉजिस्टिक पार्क के शुरू होने से मीरजापुर सहित पूर्वांचल के कारोबार में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इन जनपदों में निर्मित कॉलीन, पॉटरी व पीतल उद्योग, हैंडीक्रॉफ्ट के अलावा अनाज व खाद्य वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा। निर्यातकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इस परियोजना के शुरू होने से मीरजापुर सहित आसपास के जनपदों में रोजगार में वृद्धि होगी एवं पलायन को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

PRDF
PRDF Seeds

लॉजिस्टिक पार्क को सड़क एवं रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा:

लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना चुनार रेलवे स्टेशन के पास किया जाएगा। जिसकी वजह से लॉजिस्टिक पार्क रेलवे अथवा सड़क मार्ग के जरिए मुंबई, चेन्नई, कोलकाता एवं दिल्ली से जुड़ जाएगा। एवं आसानी से यहां से वस्तुएं इन महानगरों के जरिए विदेश में निर्यात हो जाएंगी।

इन्हें मिलेगा लाभ:

चुनार के अलावा भदोही, खमरिया और वाराणसी निर्मित कालीन विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा मीरजापुर और आसपास के इलाकों में हैंडीक्रॉफ्ट,  रेणुकूट से हिंडालकों निर्मित वस्तुएं, नैनी से प्लास्टिक की वस्तुएं एवं प्रयागराज के त्रिवेणी से शीशे की वस्तुएं बड़े पैमाने पर तैयार होती हैं। लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना से इन वस्तुओं के निर्यातकों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएंगी और आसानी से इन्हें देश के बंदरगाहों के जरिए विदेश में निर्यात किया जा सकेगा। इनके अलावा पूर्वांचल में उत्पादित खाद्य सामग्री, अनाज, सब्जी का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। लॉजिस्टिक हब के जरिए इन वस्तुओं को भी कम समय में देश के महानगरों एवं विदेशों में भेजने की सुविधा होगी।

लॉजिस्टिक पार्क की खासियत :

7000 वर्ग मीटर में पार्क का होगा विकास

पार्क में वेयरहाउसिंग, पैकिंग और छंटाई की सुविधा होगी

पार्क को रेलवे लाइन के जरिए देश के प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ा जाएगा

लॉजिस्टिक पार्क के जरिए स्थानीय कारोबार को प्रमोट किया जाएगा

पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क:

यह पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क विकसित होगा। इसके अलावा प्रदेश में 350 किमी दूर कानपुर, मुरादाबाद और आगरा में लॉजिस्टिक पार्क पहले से स्थापित हैं।

Previous Post

विधवा पेंशन योजना में आधार नंबर व मोबाइल नंबर जुड़ना जरूरी, अन्यथा रूक सकती है पेंशन

Next Post

राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी लागू हुई ओल्ड पेंशन योजना

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
पेंशन

राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी लागू हुई ओल्ड पेंशन योजना

ब्राह्मण

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में असि. प्रोफेसर की भर्ती में चला जातिवाद का खेल! 16 में से 13 ब्राह्मण नियुक्त

teacher

शिक्षक दिवस: रोटरी क्लब वाराणसी ने शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

6 hours ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

2 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online