• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, January 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मिशाल: काशी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सड़क किनारे फेंके गए प्लास्टिक बोतलों को उठा कर स्वच्छता का दिया संदेश

up80.online by up80.online
August 24, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
काशी

प्लास्टिक बोतल उठाते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कैबिनेट मंत्री ने वाराणसी में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए चारों ओर झील का निर्माण करने का दिया निर्देश

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

काशी Kashi में महावीर मंदिर से अर्दलीबाजार चौराहा तक प्लास्टिक मुक्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh वाराणसी Varanasi पहुंचे थे। लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सड़क किनारे फेंके गए प्लास्टिक के बोतलों को उठाकर कचरा में डालने लगे। उन्होंने आसपास मौजूद स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया और प्लास्टिक बैग आदि का प्रयोग न किए जाने की सलाह दी।

Swatantradev Singh
Cabinet minister Swatantradev Singh

इस दौरान उन्होंने मौक़े पर मौजूद नगर आयुक्त को निरंतर स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जाने के साथ ही साथ पूरे नगर को स्वच्छ रखे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों को पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया तथा विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि सड़क के किनारे पड़े प्लास्टिक की वस्तुओं को हर हालत में मौके से हटाकर डंपिंग स्थल पर पहुंचवाए।

तत्पश्चात स्वतंत्र देव सिंह ने गंगा नदी में गिरने वाले नालों पर निर्मित/निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गोइठहा का निरीक्षण किया और इसका विस्तार किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर पाकड़, बरगद, पीपल आदि के वृक्ष लगाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इन से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन निकलते हैं।

काशी
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ की कठौता झील की तरह काशी में भी विकसित हो झील:

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महापौर मृदुला जायसवाल तथा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा संग भेलूपुर स्थित जल संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने महाप्रबंधक से कहा कि लखनऊ की कठौता झील की तर्ज पर यहां भी वैसी ही झील बनायी जाय और गंगा जल व वर्षा जल एकत्रित किया जाय।

वाराणसी के चारों ओर झील का होगा निर्माण!

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी के ग्राउंड वाटर लेवल को ऊपर लाने के लिए शहर के चारों ओर झील के निर्माण कराये जाने पर जोर देते हुए जल संस्थान के परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के जल शोधन लैब का भी अवलोकन किया तथा शोधित जल को गिलास में लेकर स्वयं ग्रहण किया।

पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया:

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकास खंड चिरईगांव के सुल्तानपुर ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत बने पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि 311 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। प्रत्येक घरों में 55 मीटर प्रतिदिन के हिसाब से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग एवं प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Silver
Silver Bells School
Previous Post

यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही है वृद्धि, तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा बाढ़ का पानी

Next Post

पिछड़ों के नायक बीपी मंडल की आज है जयंती, मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद बदल गई देश की राजनीति

up80.online

up80.online

Related Posts

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

January 22, 2026
पत्रकारिता
यूपी

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर
यूपी

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
Next Post
बीपी मंडल

पिछड़ों के नायक बीपी मंडल की आज है जयंती, मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद बदल गई देश की राजनीति

बीजेपी

बिहार इम्पैक्ट: ओबीसी वर्ग से आने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

चरौंवा क्रांति स्मारक

“चरौंवा बलिदान दिवस” पर आजादी के नायकों को किया गया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

23 hours ago
पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

24 hours ago
अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

5 days ago
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

Trending

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

by up80.online
January 22, 2026
0

सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने की तीन प्रमुख मांगें यूपी80 न्यूज, लखनऊ लखनऊ के चारों ओर...

पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

January 20, 2026
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

January 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online