• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

  सपा कार्यकर्ता 9 अगस्त से 15 अगस्त तक फहराएंगे हर घर तिरंगा

up80.online by up80.online
August 4, 2022
in यूपी
0
तिरंगा

तिरंगा (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त को ही ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था

यूपी80 न्यूज, बलिया

समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा Tiranga ध्वज फहराएंगे Hoist। यह जानकारी बलिया जनपद के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने दी है।

Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी

कान्हजी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रध्वज की पवित्रता एवं गरिमा कायम रहनी चाहिए। कान्हजी ने कहा कि स्वेच्छा से प्रत्येक नागरिक अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज खादी का बना हो। राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उस पर हर भारतीय गर्व करता है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजो को भारत छोड़ने की चेतावनी दे दी थी। गांधी जी ने अपने भाषण में देश को ‘‘करो या मरों‘‘ का मंत्र दिया था। ‘‘अंग्रेजों भारत छोड़ों‘‘ प्रस्ताव 8 अगस्त 1942 की रात को पारित होते ही अंग्रेज सरकार का दमन चक्र शुरू हो गया था। सभी नेता तड़के सुबह से गिरफ्तार कर लिए गए। तब जेपी, लोहिया, अरूणा आसिफ अली, ऊषा मेहता आदि समाजवादियों ने आंदोलन का नेतृत्व किया। 9 अगस्त 1942 को चारों तरफ कड़ी सुरक्षा के बावजूद अरूणा आसिफ अली ने अधिवेशन स्थल ग्वालियर टैंक मैदान बम्बई में तिरंगा ध्वज फहरा दिया। डॉ लोहिया ने ऊषा मेहता के साथ नेपाल से ‘आजाद रेडियों‘ के माध्यम से आजादी के आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखने का आह्वान करते रहे। जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग जेल तोड़कर आंदोलन को गति दी। भारत की आजादी की आखिरी लड़ाई की याद में नौ अगस्त क्रांति दिवस के रूप में तो मनाया ही जाता है

बलिया
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’, बलिया

उन्होंने कहा कि इस वर्ष तो 15 अगस्त को आजादी का 75वां वर्ष भी होगा। डॉ राममनोहर लोहिया का मानना था कि 15 अगस्त 1947 राज्य की महान घटना जरूर है, जिस दिन हमें आजादी मिली थी, लेकिन 9 अगस्त 1942 देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसने ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी लेकर ही रहेंगे। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस प्रदर्शित किया।

कान्हजी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अपील में कहा है कि शहर-गांव, अमीर-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी- दुकानदार- सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, सभी को इस आयोजन में स्वेच्छा से सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अभियान में किसी को भी जुड़ने से बचना नहीं चाहिए। प्रत्येक नागरिक अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर इस अभियान में शामिल हों। राष्ट्रध्वज के दिन-रात फहराए जाने पर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)

कान्हजी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 9 से 15 अगस्त 2022 के बीच नित्य अपने आवास पर राष्ट्रध्वज को ससम्मान फहराये जाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Previous Post

समारोह में किसानों की नहीं जुटी भीड़, कृषि अधिकारी पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

Next Post

राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
Samajwadi Party

राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

दिव्यांग

मांगों को लेकर दिव्यांग कल्याण समिति ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

UPPSC

यूपी में मेडिकल ऑफिसर की 611 पदों पर बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

2 days ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online