• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

12 साल से अधूरा पड़ा है 100 मीटर बाईपास, किसान यूनियन ने बुलायी  पंचायत

up80.online by up80.online
July 11, 2022
in यूपी
0
किसान

किसान पंचायत, बिंदकी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बार-बार आश्वासन के बावजूद बुनियादी समस्याओं का नहीं हो रहा है निदान: भाकियू (अराजनैतिक गुट)

यूपी80 न्यूज, फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन  BKU (अराजनैतिक गुट) के पदाधिकारियों ने विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर पंचायत Panchayat की, जिसमें जर्जर सड़कें, अधूरा बाईपास, काशीराम कॉलोनी तथा आवास व शौचालय जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद समस्याएं हल नहीं की जा रहीं।  किसानों नेताओं की नाराजगी को देखते हुए नायब तहसीलदार रचना यादव मौके पर पहुंची और आश्वासन दिया गया की किसानों की समस्या जल्द हल की जाएंगी।

सोमवार को फतेहपुर जनपद के बिंदकी नगर के ललौली रोड फरीदपुर मोड़ स्थित सोसाइटी परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट की पंचायत हुई। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा चौड़गरा कस्बे से लेकर बिंदकी कस्बा व बिंदकी कस्बा से जोनिहा व ललौली कस्बे तक की जर्जर सड़क का मुद्दा छाया रहा। यूनियन के नेताओं ने कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसकी वजह से वाहन तो दूर पैदल चलना कठिन है, दुर्घटनाएं हो रही हैं। कभी-कभी तो लोग मौत का भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन शासन प्रशासन के लोग इस गंभीर मुद्दे पर जरा सा भी गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम ने कहा कि 12 वर्ष से महज 100 मीटर बायपास अधूरा पड़ा है जिसके कारण नगर के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं हो जाती हैं और कभी-कभी दुर्घटनाओं में लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन बाईपास अब तक अधूरा पड़ा है।

Silver
Silver Bells School

यूनियन के खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि नहरों में पानी दिया जाए। किसानों को बिजली दी जाए तथा पात्र लोगों को शौचालय व आवास उपलब्ध कराए जाएं। नगर अध्यक्ष देवदत्त गिरी ने कहा कि नगर के पुरानी बिंदकी मोहल्ला स्थित कांशीराम कालोनी में रह रहे लोगों की जांच होनी चाहिए। तमाम लोग अपात्र और अवैध ढंग से रह रहे हैं इन्हें हटाया जाए और पात्र लोगों को कॉलोनी आवंटित की जाए। किसानों की समस्याएं सुनने के लिए नायब तहसीलदार रचना यादव मौके पर पहुंची और उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का निराकरण जल्द कराने का काम किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के नेता राकेश कुमार, बाबू सिंह, शुभम निषाद, किशन, रामसखी देवी तथा विष्णु आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

पीएम के पटना आगमन से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को ‘विशेष राज्य का दर्जा’ देने की मांग की

Next Post

युवा मंच ने कहा- पीपीपी मॉडल लागू हुआ तो गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
Yuva Manch

युवा मंच ने कहा- पीपीपी मॉडल लागू हुआ तो गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे

कांशीराम कॉलोनी

कांशीराम कॉलोनी के 13 आवासों पर ताला लगा, अवैध ढंग से रह रहे लोगों को निकाला गया

ओमप्रकाश वाल्मीकि

‘ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान’ से सम्मानित हुए देश के 10 दलित साहित्यकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online