केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी स्वीकृति, जनपद की सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया आभार
मिर्जापुर/नई दिल्ली
अपना दल (एस) Apna Dal (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel के विशेष प्रयास से मिर्जापुर की प्रगति में एक और पंख लगने वाला है। मिर्जापुर Mirzapur शहर को अन्य जनपदों से जोड़ने वाले प्रमुख ब्रिज शास्त्री ब्रिज के समानांतर चार लेन का एक और ब्रिज Bridge निर्मित किया जाएगा एवं शहर में आवागमन को दुरुस्त करने के लिए बाईपास Bypass का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 700 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadakari ने इस महत्वकांक्षी परियोजना की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने इस विशेष कार्य की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री एवं जनपद की स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल का कहना है कि शास्त्री ब्रिज के समानांतर फोर लेन पुल के निर्माण से शहर में आवागमन तेज हो जाएगा। जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी। जनपद के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा बाईपास के निर्माण से शहर में अतिरिक्त वाहनों का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस परियोजना के कार्य से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।