• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, December 25, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

सीएम योगी ने 4 साल बाद गोरखपुर की हार का बदला आजमगढ़ व रामपुर में लिया, दोनों सीटों पर कमल खिला

up80.online by up80.online
June 27, 2022
in अखिलेश यादव, दिल्ली, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Nirahua

आजमगढ़ के नए सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

तीन महीने पहले ‘यादव लैंड’ की सभी 10 सीटें जीतने वाली सपा की हुई शिकस्त; अखिलेश यादव का आरोप- सपा के वोटरों को वोट डालने से रोका गया

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आखिरकार सीएम योगी ने गोरखपुर Gorakhpur की हार का बदला ‘यादव लैंड Yadav Land’ आजमगढ़ Azamgarh में ले लिया है। उत्तर प्रदेश में रामपुर Rampur और आजमगढ़ लोकसभा में हुए उपचुनाव में सपा Samajwadi Party का किला ढह गया है। इन दोनों सीटों पर भाजपा BJP की ऐतिहासिक जीत हुई है। आजमगढ़ से भोजपुरी सिनेमा के कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’और रामपुर से घनश्याम लोधी Ghanshyam Lodhi ने जीत हासिल की है। मजे की बात यह है कि तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर जीत का पताका लहराया था।

निरहुआ
आजमगढ़ के नए सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में उनके छोटे भाई धर्मेंद्र यादव Dharmendra Yadav को भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने 8679 वोटों से और रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा Asim Raza को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने 42192 वोटों से हराया है। मजे की बात यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati ने रामपुर में तो उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, लेकिन आजमगढ़ में अखिलेश यादव के भाई के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार जरूर उतार दिया। गुड्‌डू जमाली Guddu Jamali यहां पर तीसरे स्थान पर रहे, हालांकि उन्होंने सपा प्रत्याशी को हराने में बड़ी भूमिका निभाई। ये वही गुड्‌डू जमाली हैं, जिन्हें पांच महीने पहले बसपा से बाहर का रास्ता दिखला दिया गया था, लेकिन उपचुनाव के मौके पर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया। बसपा के इतिहास में इस तरह के बहुत कम मामले मिलते हैं, जब पार्टी से निकाले गए नेताओं की वापसी हुई हो।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

बता दें कि 2018 में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार हुई थी। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया था, जिसकी वजह से दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ था, दोनों सीटों पर भाजपा की हार हुई थी। इस हार से सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य की काफी किरकिरी हुई थी। लेकिन चार साल बाद आज सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर के किला को ढहा दिया है। यहां पर साइकिल पंचर हो गई है और कमल खिल गया है।

हालांकि इस हार पर अखिलेश यादव ने तल्ख अंदाज में कहा है कि उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। सत्ता के लालच में प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। सपा के वोटरों को वोट डालने से रोका गया।

Silver
Silver Bells School

आजमगढ़:

प्रत्याशी     –   पार्टी             – प्राप्त मत

दिनेश लाल यादव – भाजपा   – 312768

धर्मेंद्र यादव      – सपा           -304089

गुड्‌डू जमाली  – बसपा         – 266210

रामपुर :

घनश्याम लोधी –    भाजपा    –   367397

मो.आसिम राजा   – सपा       –   325205

यहां पर शेष 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है

Previous Post

अनाथ बच्ची को गोद लेकर विधायक डॉ.एचएन पटेल ने दिया मानवता का संदेश

Next Post

अनपरा नगर पंचायत परिक्षेत्र में बेदखली से भयाक्रांत आबादी को मिली पहली राहत

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
अन्य राज्य

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

December 21, 2025
BLO
यूपी

एसआईआर के दौरान घायल बीएलओ को मिली आर्थिक सहायता

December 21, 2025
BJP
बड़ी खबर

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

December 21, 2025
Next Post
Sonbhadra

अनपरा नगर पंचायत परिक्षेत्र में बेदखली से भयाक्रांत आबादी को मिली पहली राहत

दुर्गा यादव

आजमगढ़ में सपा की हार ने बलराम यादव, रमाकांत यादव व दुर्गा यादव को दिखाया आईना

UPSSSC

यूपी पीईटी -2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BLO

एसआईआर के दौरान घायल बीएलओ को मिली आर्थिक सहायता

4 days ago
बेल्थरारोड

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

5 days ago
Indian Train

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

4 days ago
BJP

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पंकज चौधरी के जरिए पटेलों को साधेगी बीजेपी!

कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

शराब तस्करी से जुड़ा व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर पूरी पुलिस चौकी स्टाफ निलंबित

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का आरोप- 127 सीटों पर बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी

Trending

Indian Train
अन्य राज्य

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

by up80.online
December 21, 2025
0

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली रेलवे का यात्री किराया एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। रेलवे प्रशासन...

BLO

एसआईआर के दौरान घायल बीएलओ को मिली आर्थिक सहायता

December 21, 2025
BJP

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

December 21, 2025
बेल्थरारोड

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

December 19, 2025
चकिया

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

December 18, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

एसआईआर के दौरान घायल बीएलओ को मिली आर्थिक सहायता

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online