• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 16, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू, शासन ने जमीन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

up80.online by up80.online
April 22, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
विंध्य विश्वविद्यालय

विंध्य विश्वविद्यालय हेतु सीएम योगी को ज्ञापन सौंपते हुए अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले काफी समय से हैं प्रयासरत, बुद्धिजीवी वर्ग में खुशी का माहौल

यूपी80 न्यूज, मीरजापुर/लखनऊ

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से मीरजापुर मंडल में जल्द ही विंध्य विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु विंध्याचल मंडल के आयुक्त को पत्र लिखकर 25 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ एवं शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मीरजापुर मंडल में विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु पिछले लंबे समय से प्रयासरत हैं। इस बाबत उन्होंने मुख्यमयंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था। मार्च 2021 में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्रीमती पटेल ने कहा था कि प्रदेश सरकार के बजट में प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक विश्वविद्यालय खोलने की योजना है। मीरजापुर जिला भी मंडल मुख्यालय है और यहां कोई विश्वविद्यालय नहीं है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में यहां के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

मंत्री बनते ही श्री आशीष पटेल जी ने भी दिया था आश्वासन:

पिछले महीने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष पटेल ने विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना को अपनी पहली प्राथमिकता बताई थी।

प्रबुद्ध वर्ग ने जतायी खुशी:

मिर्जापुर मंडल में विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू होने से यहां के प्रबुद्ध वर्ग में खुशी की लहर है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि सोनांचल में विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना से उच्च शिक्षा हेतु युवाओं को अन्य शहरों की ओर रूख नहीं करना होगा। उन्हें आर्थिक नुकसान से भी राहत मिलेगी।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

मिर्जापुर के नागरिकों का सजोया सपना साकार हो रहा है: डॉ.अरविंद मिश्र

केबीपीजी कॉलेज, मिर्जापुर के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद मिश्र (पूर्व अध्यक्ष जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ मीरजापुर) कहते हैं, “ स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी के सद्प्रयास एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के द्वारा मीरजापुर जनपद के नागरिकों का सजोया हुआ सपना साकार होने के क्रम में पहले पायदान पर शनै शनै गति पकड़ रहा है। मीरजापुर जनपद के बुद्धिजीवियों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों, वकीलों, डाक्टर्स एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लोगों के द्वारा इस संबंध में माननीय सांसद महोदया के माध्यम से प्रत्यावेदनों द्वारा मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आग्रह किया जाता रहा है।“

मंडल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा विश्वविद्यालय: डॉ. अशोक कुमार सिंह चंदेल

केबीपीजी कॉलेज, मिर्जापुर के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अशोक कुमार सिंह चंदेल (प्रांतीय प्रतिनिधि, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ,वाराणसी) कहते हैं,

“केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने अत्यंत संजीदगी से उक्त प्रकरण पर शासन का ध्यानाकर्षण एवं एकल प्रयास से बुद्धिजीवियों के सपनों को एक व्यवस्थित आयाम दिया। विश्वविद्यालय की स्थापना होने पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस जनपद के विकास के कार्यों में मील का पत्थर की उपलब्धि होगी।”

Previous Post

ओमप्रकाश राजभर का ऐलान- सपा के साथ मिलकर 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे

Next Post

अपना दल (एस) में शामिल होने वाले नेता की होगी स्क्रीनिंग, तीन सदस्यी कमेटी गठित

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
Apna Dal (S)

अपना दल (एस) में शामिल होने वाले नेता की होगी स्क्रीनिंग, तीन सदस्यी कमेटी गठित

Maurya

सीएम योगी व डिप्टी सीएम मौर्य के बीच दूरियां कम करने की कोशिश, दोनों नेता एक ही वाहन से गए एनेक्सी

popularity

आम आदमी पार्टी की मांग- देश में दंगे रोकने के लिए भाजपा हेडक्वार्टर व अमित शाह के आवास पर चले बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

6 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

1 day ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

4 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online